{"_id":"581232a64f1c1b944ebc4053","slug":"sugar-mill-workers-strike","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीनी मिल कर्मचारियों की हड़ताल शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीनी मिल कर्मचारियों की हड़ताल शुरू
अमर उजाला ब्यूरो पलियाकलां।
Updated Thu, 27 Oct 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
strike
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपावली से पूर्व बोनस देने तथा ट्रेनी जेओसी ठेके के लेबरों का भुगतान किए जाने की मांग
चीनी मिल में 11.67 प्रतिशत बोनस दीपावली पर भुगतान किए जाने की मांग को लेकर सभी कर्मचारियों ने दोबारा से टूल डाउन हड़ताल शुरू कर दी है। हड़ताल के दौरान हुई सभा में सभी ने दीपावली से पूर्व बोनस दिए जाने की मांग की है।
चीनी मिल में चीनी मिल मजदूर संघर्ष समिति के बैनर तले कर्मचारियों ने 11.7 प्रतिशत बोनस दीपावली से पहले दिए जाने की मांग को लेकर टूल डाउन हड़ताल शुरू कर दी है। इसके साथ ही ट्रेनी जेओसी ठेके के लेबरों का भी भुगतान दीपावली से पहले किए जाने की मांग की है। गौरतलब है कि बीती 21 अक्टूबर को समझौता के समय चीनी मिल मजदूर संघर्ष समिति ने लिखकर दिया था कि 26 अक्टूबर तक बोनस आदि के साथ ही भुगतान नहीं हुआ तो 27 अक्टूबर से पुन: संघर्ष समिति टूल डाउन हड़ताल शुरू कर देगी। उधर, शारद वर्क्स एसोसिएशन ने भी बोनस के लिए हड़ताल शुरू कर दी है। इस दौरान सलीम अंसारी, हीरालाल गिरि, राजेश तिवारी, मतीन अहमद, रईस अंसारी, नीरज शुक्ला, ओमप्रकाश यादव, बृज, रविन्दर वर्मा, विनोद कुमार, प्रमोद कुमार, विरेन्द्र वर्मा, अरविंद, अफरोज अंसारी, सुनील कश्यप, बहादुर, दिलीप, राजाराम, उपेन्द्र आदि तमाम कर्मचारी मौजूद रहे।
चीनी मिल कर्मियों ने किया प्रदर्शन
महेवागंज। मांगों को ठुकराए जाने से नाराज खंभारखेड़ा चीनी मिल के कर्मचारियों ने सोमवार को काम बंद कर दिया और धरना-प्रदर्शन किया। धनतेरस, दीपावली और छठ पूजा आदि त्यौहारों के लिए बोनस के साथ अग्रिम वेतन भुगतान की मांग को लेकर मिल कर्मचारियों ने मिल प्रबंधन से बात की। बताते हैं वार्ता के कई दौर चले, लेकिन मिल प्रबंधन ने मांगें मानने से साफ मना कर दिया। इससे नाराज मिल कर्मचारी धरने पर बैठ गए। जीएम इंजीनियरिंग सीवी सिंह और एचआर हेड विक्रम भोगल ने कर्मचारियों की काफी मान मनौव्वल की, लेकिन बात नहीं बनी। इधर नाराज कर्मी भी झुकने को तैयार नहीं दिख रहे हैं।