{"_id":"049604419d6c8b87af5b683a273b5327","slug":"sugar-mill-workers-former-mla-picketing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीनी मिल श्रमिकों के साथ पूर्व विधायक ने धरना दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीनी मिल श्रमिकों के साथ पूर्व विधायक ने धरना दिया
गोला गोकर्णनाथ
Updated Fri, 06 Nov 2015 07:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिवाली से पहले बोनस की मांग को लेकर संघर्ष कर रहे बजाज चीनी मिल के श्रमिकों के साथ पूर्व विधायक अरविंद गिरि धरने पर बैठ गए। मिल अधिकारियों ने नौ नवंबर तक श्रमिकों को 50 प्रतिशत बोनस दिलाने की घोषणा की है।
श्रमिक कल्याण संघ के बैनर तले सैकड़ों कर्मचारियों के साथ धरने पर बैठे पूर्व विधायक अरविंद गिरि ने कहा कि श्रमिकों को यदि छह नवंबर की शाम तक बोनस और वेतन न मिला तो श्रमिक कल्याण संघ के महामंत्री विश्वनाथ सिंह के नेतृत्व में श्रमिक सात नवंबर से अनशन शुरू कर देंगे, जिसमें उनका पूरा सहयोग रहेगा।
मामला बिगड़ता देख बजाज हिंदुस्थान शुगर मिल के यूनिट हेड ओमपाल सिंह ने तहसीलदार अशोक कुमार यादव, कोतवाल एके उपाध्याय की मौजूदगी में श्रमिक कल्याण संघ के अध्यक्ष अरविंद गिरि, महामंत्री विश्वनाथ सिंह, उपाध्यक्ष उपेंद्रनाथ सिंह, कोषाध्यक्ष उमेश सिंह और संगठन मंत्री राजेश कुमार से वार्ता करने के बाद मिल के प्रशासनिक अधिकारियों ने घोषणा कर कहा कि मिल कर्मियों का वेतन उनके खाते में पांच नवंबर को ही भेज दिया गया है, और नौ नवंबर तक 50 प्रतिशत बोनस उनके खाते में भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
शेष 50 प्रतिशत बोनस दिसंबर के आखिरी सप्ताह में कर्मचारियों के खाते में भेजा जाएगा। इस पर पूर्व विधायक अरविंद गिरि ने संघर्ष को सफल बनाने के लिए कर्मचारियों का आभार जताया और धरना समाप्त करने की घोषणा की। इस मौके पर एचआर जोनल हेड राजेश कुमार मिश्र, जीएम लीगल अवनि कुमार पांडे सहित कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।