फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Such cruelty... the brutes tore out the girl's eyes, hit her on the head and face and killed her.

Lakhimpur Kheri News: इतनी बेरहमी... दरिंदों ने किशोरी की आंख फोड़ दी, सिर-मुंह पर वारकर मार डाला

Mon, 09 Oct 2023 11:49 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 09 Oct 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
Such cruelty... the brutes tore out the girl's eyes, hit her on the head and face and killed her.
तिकुनिया रामापुर क्षेत्र के एक गाने के खेत में किशोरी का शव मिलने पर उमड़ा ग्रामीणो का हजूम
तिकुनिया। थाना क्षेत्र में गन्ने के खेत में छात्रा का शव जिस हालत में मिला है, उससे साफ है कि उसकी वहशियाने ढंग से हत्या की गई है। दरिंदों ने उसकी बायीं आंख फोड़ दी। मुंह और चेहरे पर भी बेरहमी से बार किए हैं। नाक के पास मिट्टी लगी है। कपड़े भी अस्त-व्यस्त थे। शव के पास चप्पल पड़ी थीं। उसका बस्ता कंधे के पास पीछे की ओर पड़ा था, लेकिन उसकी तनी कंधे पर थी। परिजन दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जता रहे हैं, लेकिन पुलिस कपड़े अस्त-व्यस्त न होने की बात कहकर इसे खारिज कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है, जबकि किशोरी का शव उसके साथ दरिंदगी होने की गवाही दे रहा है। किशोरी के शव की हालत देखकर ग्रामीण गुस्से में हैं। जब एसपी गणेश प्रसाद साहा मौके पर पहुंचे तो लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। परिजनों और ग्रामीण ने हंगामा किया। गाड़ी घेर लेने पर एसपी को घटनास्थल से करीब 100 मीटर पहले ही गाड़ी से उतरना पड़ा। एसपी को मौके पर पहुंचने के लिए भी काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

घटना से नाराज ग्रामीणों को समझाने में भी पुलिस के हाथ-पांव फूले रहे। छात्रा के बाबा का कहना है कि बिटिया के साथ दुष्कर्म किया गया है। उसकी आंख फोड़ दी गई। बाद में हत्या कर शव गन्ने के खेत में डाला गया है। छात्रा की मां ने बताया कि बेटी के पूरे शरीर पर सूजन थी। उसके साथ दरिंदगी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों में पुलिस के खिलाफ गुस्सा
किशोरी के परिजनों में गम के साथ ही पुलिस के खिलाफ गुस्सा है। मां का आरोप है कि पुलिस ने गुमशुदगी की सूचना को गंभीरता से लेकर कार्रवाई नहीं की, जबकि बेटी के गुम होने की सूचना सिंगाही और तिकुनिया दोनों ही थानों में दी गई थी। अगर पुलिस बेटी को तलाशने की कोशिश करती तो शायद वह जिंदा होती, लेकिन पुलिस लापरवाह बनी रही। इधर, पुलिस रविवार रात 11:35 बजे गुमशुदगी दर्ज होने की बात कह रही है।
परिजनों के आरोपों से एसपी का इन्कार
सोमवार शाम मौके पर पहुंचे एसपी गणेश प्रसाद साहा ने बताया कि शुरुआती जांच में शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं। एसपी ने परिजनों के बच्ची की आंख फोड़ने के आरोप पर कहा कि चोट तो लगी है, लेकिन मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही पता चल पाएगा। परिजनोंं के पुलिस पर मदद न करने के आरोप से एसपी ने इन्कार किया। कहा, परिजनों से उनकी बात हुई है, उन्होंने पुलिस पर ऐसा कोई आरोप नहीं लगाया।


घटना के खुलासे के लिए लगाईं तीन टीमें
एसपी ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए क्राइम ब्रांच, एसओजी, सर्विलांस और आसपास के थानों की पुलिस की तीन टीमें बनाई गई हैं। कुछ लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

तिकुनिया रामापुर क्षेत्र के एक गाने के खेत में किशोरी का शव मिलने पर उमड़ा ग्रामीणो का हजूम

तिकुनिया रामापुर क्षेत्र के एक गाने के खेत में किशोरी का शव मिलने पर उमड़ा ग्रामीणो का हजूम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed