{"_id":"689df032cc72657c0106ac54","slug":"sub-inspector-suspended-for-conducted-public-hearing-wearing-a-vest-in-lakhimpur-kheri-2025-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri: चौकी प्रभारी ने बनियान पहनकर की जनसुनवाई, एसपी ने किया निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri: चौकी प्रभारी ने बनियान पहनकर की जनसुनवाई, एसपी ने किया निलंबित
Thu, 14 Aug 2025 07:48 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 14 Aug 2025 07:48 PM IST
सार
लखीमपुर खीरी में पड़रिया पुलिस चौकी के प्रभारी ड्यूटी के दौरान मर्यादा भूल गए। वह बनियान पहनकर जनसुनवाई करने लगे। उनका फोटो वायरल होने पर एसपी ने उन्हें निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
बनियान पहनकर दरोगा ने की थी जनसुनवाई
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
लखीमपुर खीरी में महिलाओं के सामने बनियान पहनकर जनसुनवाई करना पड़रिया पुलिस चौकी के प्रभारी को भारी पड़ गया। उनकी इस लापरवाही भरी कार्यशैली और आचरण को लेकर एसपी ने उन्हें निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
बीते दिनों पड़रिया पुलिस चौकी के प्रभारी उमराव सिंह का एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वह चौकी परिसर में बनियान पहनकर जनसुनवाई करते दिखाई दे रहे हैं। जनसुनवाई के दौरान उनके सामने महिलाएं भी थीं। फोटो वायरल होने पर लोगों ने दरोगा के आचरण पर सवाल उठाए थे।
विज्ञापन
एसपी संकल्प शर्मा ने बताया कि ड्यूटी पर इस तरह की लापरवाही बरतने के कारण पड़रिया पुलिस चौकी प्रभारी उमराव सिंह को निलंबित कर दिया गया है। किसी भी पुलिसकर्मी द्वारा ड्यूटी में इस तरह की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।
विज्ञापन