फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Suaboj the mother - daughter and husband - wife face to face

सुआबोझ में मां-बेटी और पति-पत्नी आमने-सामने

Fri, 27 Nov 2015 06:57 PM IST
बांकेगंज
बांकेगंज Updated Fri, 27 Nov 2015 06:57 PM IST
विज्ञापन
Suaboj the mother - daughter and husband - wife face to face
इस बार का चुनावी मुकाबला काफी हैरत अंगेज हो रहा है। इन चुनावों में कई प्रत्याशी नाते रिश्तों को दर किनार कर किस्मत आजमा ही रहे हैं। ब्लाक की ग्राम पंचायत सुआबोझ में तो मां-बेटी और पति-पत्नी ही आमने-सामने हैं। यहां प्रधानी के मुकाबले में कुल 27 उम्मीदवारों में चार ऐसे उम्मीदवार हैं जो आपस में मां-बेटी और पति-पत्नी हैं। चारों ही एक घर में रहते हुए एक दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।
विज्ञापन

 ब्लाक बांकेगंज की ग्राम पंचायत सुआबोझ में प्रधान पद की सीट अनारक्षित है। पांच साल के लंबे इंतजार के बाद चुनावी बिगुल बजते ही गांव का मुखिया बनने का सपना संजोए बैठे संभावित प्रत्याशी नाते रिश्तों की परवाह किए बगैर चुनावी मैदान में कूद पड़े। यहां गुलाइची देवी उनकी बेटी पूजा के अलावा अमनपाल और उनकी पत्नी बीना पाल भी उम्मीदवार हैं। चारों ही एक घर में रहते हुए चुनाव मैदान में एक दूसरे से मुकाबला कर रहे हैं। गुलाइची देवी इसी ग्राम पंचायत की मौजूदा तो अमन पाल पूर्व प्रधान हैं।
विज्ञापन

इस बार दोनों के मुकाबले वर्तमान प्रधान की 24 वर्षीय बिटिया पूजा और पूर्व प्रधान की 49 वर्षीय पत्नी बीना पाल ने भी प्रधानी चुनाव में ताल ठोक दी है। पूजा और बीना की शैक्षिक योग्यता स्नातक है। हालांकि चुनाव प्रचार के दौरान चारों एक दूसरे के खिलाफ तो नहीं बोलते लेकिन मतदाताओं से ग्राम पंचायत का कायाकल्प का वादा करते नजर आ रहें हैं। मां-बेटी और पति-पत्नी के बीच इस रोचक मुकाबले को देख अन्य प्रत्याशी तो दंग हैं ही पंचायत के मतदाता भी हैरान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed