{"_id":"680fbea5bb56e4fece00cd05","slug":"students-will-be-able-to-apply-for-scrutiny-till-19-may-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-144579-2025-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: 19 मई तक स्क्रूटनी के लिए विद्यार्थी कर सकेंगे आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: 19 मई तक स्क्रूटनी के लिए विद्यार्थी कर सकेंगे आवेदन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। यूपी बोर्ड परीक्षा के परिणाम आने के बाद कम अंक पाने वाले विद्यार्थियों को नंबर बढ़ाने के लिए एक और मौका दिया जा रहा है। ऐसे विद्यार्थी जिनके कम नंबर हैं वह स्क्रूटनी की परीक्षा दे सकेंगे। इसके लिए परीक्षार्थी को पांच सौ रुपये प्रति प्रश्नपत्र की दर से लिखित और प्रयोगात्मक के लिए अलग-अलग शुल्क जमा करना होगा।
डीआईओएस डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि यूपी बोर्ड में अपेक्षा से कम नंबर पाने वाले छात्र-छात्राओं को एक और मौका दिया जाएगा। इसको लेकर बोर्ड ने स्क्रूटनी का ऑप्शन दिया है। स्क्रूटनी के लिए परीक्षार्थी 19 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। बताया कि स्क्रूटनी से जुड़ी जानकारी बोर्ड की वेबसाइट यूपीएमएसपी डाट ईडीयू डाट इन पर उपलब्ध है। बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी जिन विषयों में उनके नंबर कम मिले हैं वह निर्धारित शुल्क चालान के माध्यम से राजकीय कोषागार में जमा करेंगे।
इसके बाद ऑनलाइन भरे स्क्रूटनी आवेदन के विवरणों को डाउनलोड कर उसके प्रिंटआउट के साथ स्क्रूटनी के लिए शुल्क के मूल चालान पत्र को उसके सत्यापन के लिए संलग्न कर रजिस्टर्ड डाक से अपर सचिव कार्यालय को निर्धारित तिथि 19 मई तक भेज दें। छात्र-छात्राएं आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर स्क्रूटनी के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
सभी छह विषयों में विद्यार्थी डाल सकेंगे आवेदन
डीआईओएस डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि स्क्रूटनी के लिए कोई भी विद्यार्थी आवेदन कर सकता है। इसमें किसी प्रकार के विषय संबंधी कोई दबाव नहीं है। विद्यार्थी चाहे तो सभी छह के छह विषयों के लिए भी आवेदन कर सकते हैं। प्रत्येक विषय के लिए पांच सौ रुपये फीस जमा करनी होगी। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद बोर्ड की ओर से स्क्रूटनी परीक्षा की तिथि घोषित की जाएगी।