फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Students showed their talent in various arts

Lakhimpur Kheri News: विभिन्न कलाओं में छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

Fri, 23 May 2025 12:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 23 May 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Students showed their talent in various arts
शाहजहांपुर में नगर के बेसिक स्कूल में समर कैंप में खेलकूद में प्रतिभाग करते बच्चे। स्रोत : स्कू
शाहजहांपुर। स्कूलों में अवकाश के बाद समर कैंप का आयोजन कर छात्र-छात्राओं को विभिन्न कलाओं में निपुण बनाने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। बृहस्पतिवार को छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

डॉ. सुदामा प्रसाद बाल विद्या मंदिर कन्या इंटर कॉलेज में समर कैंप का प्रबंध समिति के अध्यक्ष संतोष पांडेय ने उद्घाटन किया। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने टेबल-टेनिस, नृत्य, तबला वादन, मेहंदी, शतरंज में अपनी प्रतिभा दिखाई। प्रधानाचार्या डॉ. राखी मिश्रा व संयोजक मंजरी यादव ने विद्यार्थियों को समर कैंप के महत्व की जानकारी दी।
विज्ञापन

इस मौके पर गाइड कैप्टन रीतू अरोड़ा, मधुमिता डे, नीलम सक्सेना, अर्चना सक्सेना आदि ने विभिन्न कलाओं का ज्ञान कराया। तक्षशिला पब्लिक स्कूल में समर कैंप के दूसरे दिन कक्षा केजी के बच्चों को नीलू और एकता ने शारीरिक दक्षता की जानकारी दी। पुरानी खेल गतिविधि में पिट्टू गर्म, पोशम-पा आदि का छात्र-छात्राओं ने आनंद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शीबा खान, प्रीति गुप्ता के निर्देशन में बच्चों ने बिना अग्नि के खाना बनाना सीखा। प्रसून, गोविंद, अतुल, शिवम, राहुल, प्रियंका, रुनझुन आदि मौजूद रहे।
बच्चों ने लिया आनंद
बेसिक शिक्षा परिषद के नगर क्षेत्र में कंपोजिट स्कूल दिलाजाक, मंडी, महमंद जंगला, खलीलशर्की, ककरा आदि में समर कैंप में बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। शिक्षामित्र सुबोध कुमार वर्मा, राजकुमारी, राकेश मिश्रा, कहकशा, साधना शर्मा, रामआसरे, सविता आदि ने खेल-खेल में शारीरिक व मानसिक रूप से बच्चों को शिक्षा और दैनिक क्रियाकलाप को समझाया। बीईओ नगेंद्र कुमार ने समर कैंप का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा प्रणाली के अनुसार इस प्रकार के समर कैंप से बच्चे विद्यालय की कक्षा से अधिक सीखते हैं। प्रभारी इमरान सईद, प्रधानाध्यापक नीलम, ममता सिंह, अंजुम आरा का सहयोग रहा।


------------
योग के साथ कैंप का आगाज
कांट। राजकीय इंटर कॉलेज में समग्र शिक्षा के अंतर्गत समर कैंप में दूसरे दिन योग हुआ। प्राणायाम, धनुरासन, वज्रासन, ताड़ासन जैसे योगासन किए गए। इस बीच खो-खो और फुटबॉल में छात्र-छात्राओं ने प्रतिभा दिखाई। प्रधानाचार्य संजय कुमार मौर्य ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। सुरेंद्र पाल सिंह, पंकज कुमार, संजय सैनी, सत्येंद्र कुमार, पवन राजपूत, सोनी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed