{"_id":"621d18e177c80c4b9418a093","slug":"students-showed-scientific-talent-by-presenting-models-lakhimpur-news-bly4768355124","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों ने मॉडल प्रस्तुत कर दिखाई वैज्ञानिक प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों ने मॉडल प्रस्तुत कर दिखाई वैज्ञानिक प्रतिभा
विज्ञापन
मॉडल देखते डीएम।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय इंटर कॉलेज में लगी जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी
डीएम ने कहा कि इससे छात्रों में वैज्ञानिक सोच बनेगी
लखीमपुर खीरी। समग्र शिक्षा अभियान के तहत सोमवार को राजकीय इंटर कॉलेज में जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी लगाई गई, जिसमें 129 स्कूलों के 539 छात्रों ने हिस्सा लेकर मॉडल प्रस्तुत किए।
डीएम ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए कहा कि इससे बच्चों में विज्ञान के प्रति रुझान बढ़ने के साथ उनकी सोच में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित होता है। उन्होंने शिक्षकों को छात्रों में विज्ञान के क्षेत्र में अभिरुचि पैदा करने की प्रेरणा दी। साथ ही छात्रों को कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित करते हुए बोर्ड परीक्षा की मेहनत और लगन से तैयारी करने को कहा।
डीआईओएस ओपी त्रिपाठी ने कहा कि मौजूदा समय विज्ञान का है। इसके बिना जीवन असंभव है। विज्ञान प्रदर्शनी एक अवसर है जहां विद्यार्थियों की क्षमता और दक्षता का बेहतर मूल्यांकन होता है। इसका उद्देश्य छात्रों में ज्ञान विज्ञान के प्रति अभिरुचि पैदा करना है। इससे पहले डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। जीजीआईसी की छात्रा सरस्वती कुरील, साक्षी तिवारी, अनामिका मौर्या ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
छात्रों को किया सम्मानित
डीएम ने प्रदर्शनी का भ्रमण करते हुए छात्रों की वैज्ञानिक प्रतिभा देेखकर उनकी हौसला आफजाई की। छात्रों से बात कर मॉडल के संबंध में सवाल जवाब किए। वहीं प्रदर्शनी के समापन पर सीडीओ अनिल कुमार सिंह ने सीनियर व जूनियर वर्ग के प्रथम विजेताओं को 2500-2500, द्वितीय को 1500-1500 और तृतीय विजेता को 1000-1000 रुपए का नकद पुरस्कार दिया। डीआईओएस ने सांत्वना पुरस्कार दिया।
यह रहे विजेता
1. सीनियर वर्ग- कृषक समाज इंटर कॉलेज गोला के छात्र आशीष सिंह प्रथम, ओम साईं विद्या मंदिर लीलाकुआं के छात्र सूरज वर्मा द्वितीय, जीआईसी लखीमपुर के छात्र अभिषेक पाल तृतीय रहे। डीएस कॉलेज के पिंकू भार्गव, जीआईसी शारदानगर के दीपक, जीआईसी धौराहरा के हिमांशु, अबुल कलाम आजाद कन्या इंटर कॉलेज की जैनब, कुंवर खुशवक्तराय बालिका इंटर कॉलेज की इलमा को सांत्वना पुरस्कार मिला।
2. जूनियर वर्ग- राजकीय हाई स्कूल लाखुन के छात्र ज्ञानेंद्र कुमार प्रथम, राजकीय हाईस्कूल बिशनपुर के आदित्य कुमार द्वितीय, अबुल कलाम गर्ल्स इंटर कॉलेज की फिरदोस अंसारी तृतीय रहीं। कुंवर खुशवक्तराय बालिका कॉलेज की आयुषि श्रीवास्तव, जीआईसी धौराहरा के सत्यम तिवारी, गांधी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोला की मानू, राजकीय हाई स्कूल चुरईपुरवा के ईशान अली एवं जीजीआईसी की श्रेया वर्मा को सांत्वना पुरस्कार मिला।