फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   students protested against the teacher suspension in lakhimpur kheri

शिक्षिका के निलंबन से बच्चे नाराज: डीएम से मिलने पहुंचे कलक्ट्रेट, बोले- हमारी मैम को स्कूल भेजा जाए

Tue, 24 Sep 2024 01:34 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 24 Sep 2024 01:34 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी में सूचना देकर छुट्टी लेने के आरोप में एक शिक्षिका को निलंबित कर दिया गया। जब इसकी जानकारी स्कूल के बच्चों और उनके अभिभावकों को हुई तो उन्होंने विरोध जताया। मंगलवार को तमाम बच्चे अभिभावकों के साथ कलक्ट्रेट पहुंच गए। उन्होंने शिक्षिका को बहाल करने की मांग की। 

विज्ञापन
students protested against the teacher suspension in lakhimpur kheri
कलक्ट्रेट में बैठे स्कूली बच्चे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी जनपद के ब्लॉक नकहा के प्राथमिक विद्यालय खिंचीनपुरवा की प्रधानाध्यापक कल्पना के निलंबन से नाराज स्कूली बच्चों ने मंगलवार को कलक्ट्रेट में विरोध प्रदर्शन किया। सुबह करीब 10 बजे डीएम कार्यालय पहुंचे 50 से अधिक विद्यार्थियों और अभिभावकों ने शिक्षिका की बहाली की मांग की। उन्होंने कहा कि शिक्षिका को राजनीति और साजिश के तहत फंसाया गया है।

विज्ञापन


स्कूली बच्चों और अभिभावकों का कहना है कि शिक्षिका कल्पना नियमित समय से स्कूल आती हैं। बच्चों को पढ़ाती भी हैं। जांच टीम ने बिना कोई नोटिस दिए ही उनको निलंबित कर दिया। जब शिक्षिका स्कूल नहीं पहुंचीं तो बच्चों को जानकारी हुई। 
विज्ञापन


बच्चों ने कहा कि जब तब मैम को स्कूल में पढ़ाने के लिए नहीं भेजा जाएगा, तब तक वे भी स्कूल नहीं जाएंगे। इसलिए मैम को स्कूल में पढ़ाने के लिए भेजा जाए। बच्चे करीब दो घंटे तक कलक्ट्रेट में बैठे रहे। डीएम की गैरमौजूदगी में एसडीएम ने बच्चों और अभिभावकों की शिकायत सुनी और आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह था मामला 
बता दें कि 13 सितंबर को बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने नकहा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय खिंचीनपुरवा का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान स्कूल में पंजीकृत 143 में से 73 बच्चे ही उपस्थित थे। प्रधानाध्यापक कल्पना भी गैरहाजिर थीं। उनके खिलाफ गलत सूचना देकर छुट्टी लेने के साक्ष्य मिले थे। इस पर बीएसए ने शिक्षिका कल्पना को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया था। साथ ही दूसरे स्कूल में उपस्थित दर्ज कराने के निर्देश जारी किए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed