फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Students gave Tahrir against college management, demanded to get mark sheet

Lakhimpur Kheri News: छात्रोें ने कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ दी तहरीर, मार्कशीट दिलाने की मांग

Sat, 27 May 2023 12:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 27 May 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
Students gave Tahrir against college management, demanded to get mark sheet
शिकायत दर्ज कराने कोतवाली पंहुचे एबीवीपी के छात्र
लखीमपुर खीरी। स्वामी श्याम प्रकाश इंटर कालेज के प्रबंधन की लापरवाही बच्चों के भविष्य पर भारी पड़ रही है। शुक्रवार को पीड़ित छात्र और एबीवीपी के पदाधिकारी कोतवाली पहुंचे, जहां उन्होंने प्रबंधन के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

स्वामी श्याम प्रकाश इंटर कॉलेज में अध्ययनरत कक्षा 11 के छात्रों ने विद्यालय प्रबंधन पर मार्कशीट देने से मना कर दिया। कारण पूछने पर पता चला कि बच्चों की फीस कॉलेज में ही नहीं जमा की गई है। जिसके चलते उन्हें मार्कशीट नहीं दी गई है। पीड़ित बच्चों ने बताया कि हम लोगों ने पूरी फीस क्लास टीचर को दी है लेकिन उन्होंने कोई रसीद नहीं दी थी। बता दें कि शिक्षक विनोद अवस्थी को कुछ महीने पहले ही प्रबंधन ने फीस का गबन करने के आरोप में निकाल दिया था।
विज्ञापन

विद्यालय प्रबंधन ने बच्चों से फीस वापस लाने की बात कही। मामला अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों की जानकारी में आने के बाद डीआईओएस कार्यालय पहुंचे संगठन के जिला संयोजक अमन गुप्ता ने डीआईओएस से वार्ता की। अमन ने बताया कि डीआईओएस ने जुलाई महीने तक मार्कशीट दिलाने की बात तो कही लेकिन दोषियों के खिलाफ एफआईआर कराने के लिए हाथ खड़े कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईओएस ने संगठन और पीड़ित छात्रों से ही प्रबंधन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की बात कही। जिस पर संगठन के पदाधिकारी और पीड़ित छात्र कोतवाली पहुंचे। अमन ने बताया कि अगर शनिवार सुबह तक मामले में कार्रवाई नहीं हुई और बच्चों को न्याय नहीं मिला तो एबीवीपी के कार्यकर्ता उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगा। इस दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से रंजीत, शुभम सिंह, ऋषभ, नीरज कुमार, अल्तमश आदि तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

पूरे प्रकरण की जांच चल रही है। हम और एसडीएम सदर ने स्कूल पहुंचकर प्रधानाचार्य के साथ शिक्षकों से वार्ता करते हुए उनके बयान लिए हैं। अभी जांच पूरी नहीं हुई है, जल्द ही पूरे मामले में कार्रवाई की जाएगी।
- महेन्द्र प्रताप सिंह, डीआईओएस

एबीवीपी के पदाधिकारी और पीड़ित छात्र प्रबंधन के खिलाफ शिकायत लेकर आए थे। बच्चों के पास फीस रसीद नहीं थी। पूरे प्रकरण की जांच कराई जाएगी। जल्द ही दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी।

- चंद्रशेखर सिंह, प्रभारी निरीक्षक सदर
वित्तीय अनियमितताओं के मामले में अंश कालिक शिक्षक विनोद कुमार अवस्थी को हटाया गया था। जांच में यह दोषी भी मिल चुके हैं। हालांकि जांच पुन: कराई जा रही है। इन पर कार्रवाई के लिए एसपी को भी प्रार्थनापत्र दिया जा चुका है।

आनन्द मोहन त्रिवेदी, प्रबंधक

स्वामी श्याम प्रकाश इंटर कालेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed