फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Students' enthusiasm was visible in the athletics competition, Anuj and Suhani came first.

Lakhimpur Kheri News: एथलेटिक्स प्रतियोगिता में दिखा छात्रों का जोश, अनुज व सुहानी रहे अव्वल

Fri, 10 Oct 2025 01:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 10 Oct 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Students' enthusiasm was visible in the athletics competition, Anuj and Suhani came first.
विजेताओं को पुरस्कृत करते जीआईसी के प्रधानाचार्य डॉ. जगत प्रकाश सिंह। संवाद - फोटो : मृतक उदयराज
लखीमपुर खीरी। 74वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी खिलाड़ियों का जोश चरम पर रहा। तीनों आयु वर्गों में बालक और बालिका वर्ग की कुल 62 प्रतियोगिताएं संपन्न हुईं, जिनमें 3000 मीटर, 800 मीटर, 400 मीटर, 4x100 मीटर रिले, भाला फेंक, चक्र फेंक, गोला फेंक, हैमर थ्रो, ऊंची कूद और उछल-कूद जैसे मुकाबले शामिल रहे।
विज्ञापन


3000 मीटर दौड़ में सीनियर बालक वर्ग में अनुज कुमार ने बाजी मारी, जबकि बालिका वर्ग में सुहानी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंजली द्वितीय और अल्तशा तृतीय रहीं। जूनियर बालक वर्ग में पवन कुमार प्रथम, मोहित द्वितीय और सूरज तृतीय रहे, वहीं बालिका वर्ग में सृष्टि वर्मा ने स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन


चक्र फेंक में हरजोत कौर, भाला फेंक में गोविंद राय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को डीआईओएस विनोद कुमार मिश्र, डॉ. जगत प्रकाश सिंह, डॉ. दिनेश तिवारी और जिला क्रीड़ा सचिव रामकिशोर सैनी ने मेडल और प्रमाणपत्र प्रदान किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


समापन सत्र के मुख्य अतिथि संयुक्त शिक्षा निदेशक लखनऊ मंडल, डॉ. प्रदीप कुमार होंगे। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में प्रगट सिंह, दलीप सिंह, मुदस्सिर खान, देवेन्द्र निगम और मीडिया प्रभारी देवेंद्र सिंह का विशेष योगदान रहा।

विजेताओं को पुरस्कृत करते जीआईसी के प्रधानाचार्य डॉ. जगत प्रकाश सिंह। संवाद

विजेताओं को पुरस्कृत करते जीआईसी के प्रधानाचार्य डॉ. जगत प्रकाश सिंह। संवाद- फोटो : मृतक उदयराज

विजेताओं को पुरस्कृत करते जीआईसी के प्रधानाचार्य डॉ. जगत प्रकाश सिंह। संवाद

विजेताओं को पुरस्कृत करते जीआईसी के प्रधानाचार्य डॉ. जगत प्रकाश सिंह। संवाद- फोटो : मृतक उदयराज

विजेताओं को पुरस्कृत करते जीआईसी के प्रधानाचार्य डॉ. जगत प्रकाश सिंह। संवाद

विजेताओं को पुरस्कृत करते जीआईसी के प्रधानाचार्य डॉ. जगत प्रकाश सिंह। संवाद- फोटो : मृतक उदयराज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed