फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Students do not get bored in their free time, library and playground are the options

Lakhimpur Kheri News: खाली समय में बोर नहीं होते विद्यार्थी, पुस्तकालय व मैदान है विकल्प

Fri, 19 Sep 2025 11:43 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Fri, 19 Sep 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Students do not get bored in their free time, library and playground are the options
कार्यवाहक प्राचार्य प्रमोद दीक्षित
गोला गोकर्णनाथ। केन ग्रोअर्स नेहरू पीजी कॉलेज में संस्थागत के साथ विद्यार्थियों के लिए दूरस्थ उच्च शिक्षा का भी विकल्प उपलब्ध है। खाली समय में भी विद्यार्थी यहां बोर नहीं होते, क्योंकि उनके पास आधुनिक सुविधाओं से लैस पुस्तकालय में स्वाध्याय करने या मैदान में खेलने का विकल्प है।
विज्ञापन

नगर में वर्ष 1968 में महाविद्यालय की स्थापना हुई थी। महाविद्यालय का संचालन सहकारी गन्ना विकास समिति बोर्ड करती है या यूं कहा जाए कि महाविद्यालय का प्रबंधन गन्ना किसानों के अंशदान से होता है। विद्यालय सदैव से ही सख्त अनुशासन के लिए जाना जाता है।
विज्ञापन

शुक्रवार को जब टीम ने कैंपस लाइव में देखा कि संस्कृत विभाग में कार्यवाहक प्राचार्य प्रमोद दीक्षित छात्राओं को विषय को लेकर काउंसलिंग कर रहे थे। नेहरू सभागार में खाली समय में छात्र-छात्राएं अलग-अलग समूह में बैठे थे। इसमें कुछ विद्यार्थी विषयगत चर्चा कर रहे थे तो कोई हंसी-ठिठोली। बाकी विद्यार्थी घर से लाए हुए टिफिन से स्वल्पाहार करते मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऊपर की मंजिल पर जहां एक ओर पीरियड खाली होने पर पुस्तकालय में पुस्तकालय अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार सिंह की मौजूदगी में विद्यार्थी स्वाध्याय कर रहे थे। वहीं, पास में पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में अर्थशास्त्र विभाग की वित्तीय साक्षरता संबंधी जागरूकता कार्यशाला चल रही थी। इसमें प्रोफेसर डॉ. वीके शुक्ल, नवनीत तोमर, डॉ. अशोक चौरसिया, डॉ. विवेक, राकेश अग्रहरि, डॉ. मंजू शुक्ला, डॉ. योगेश कनौजिया की मौजूदगी में सेबी के अधिक अधिकृत प्रतिनिधि सैफुद्दीन विद्यार्थियों को बचत निवेश, शेयर बाजार, वित्तीय दूरदर्शिता, साइबर फ्रॉड, बैंक खातों, जीएसटी, आयकर आदिवासियों पर व्याख्यान दे रहे थे।

=======
गृह विज्ञान की कक्षाएं शुरू, कृषि की मान्यता प्रस्तावित

कार्यवाहक प्राचार्य प्रमोद दीक्षित ने बताया कि कॉलेज में विद्यार्थी ड्रेस पहनकर आते हैं। सभी के लिए आई कार्ड अनिवार्य है। कक्षाएं सुबह 10 बजे से अपराह्न 3 बजे तक चलती हैं। बाहरी तत्वों का प्रवेश वर्जित है। वर्तमान सत्र से गृह विज्ञान विषय की कक्षाएं आरंभ हो चुकी हैं। कृषि विज्ञान की मान्यता प्रस्तावित है। स्नातक में अंग्रेजी, हिंदी, संस्कृत, शारीरिक शिक्षा, समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र, राजनीति शास्त्र और परास्नातक में अंग्रेजी, हिंदी, राजनीति शास्त्र, समाजशास्त्र और अर्थशास्त्र विषय हैं। इग्नू और राजर्षि टंडन के अध्ययन केंद्र भी हैं, जो उच्च शिक्षा से वंचित छात्र-छात्राओं को पढ़ाई का बेहतर विकल्प मुहैया कराते हैं।


======

मैं महाविद्यालय की नियमित छात्रा हूं। मुझे रोज 12 किलोमीटर साइकिल से आना-जाना पड़ता है। कॉलेज में पढ़ाई का बड़ा अच्छा माहौल है।

अंशी, बीए द्वितीय वर्ष

========

कॉलेज में सभी कक्षाएं नियमित चलती हैं। पढ़ाई के साथ-साथ खेल व अन्य प्रतियोगिताएं भी होती हैं। जिम में प्रतिभाग करना अच्छा लगता है।
साक्षी दीक्षित, बीए द्वितीय वर्ष

=======

कॉलेज में खाली पीरियड बिल्कुल भी बोर नहीं करता। पुस्तकालय में सभी सुविधाएं है। मैं अपना खाली समय पुस्तकालय में बिताती हूं।

सिया कुमारी, बीए पांचवां सेमेस्टर

======

अभी अर्थशास्त्र विभाग की कार्यशाला से आई हूं। बड़ा अच्छा अनुभव रहा। बहुत कुछ सीखने को मिला। कॉलेज में अक्सर गोष्ठियां और वर्कशॉप होती हैं।

दिव्यांशी द्विवेदी, बीए तृतीय सेमेस्टर

======

इसी वर्ष बीए में दाखिला लिया है। यहां जूनियर व सीनियर का भाव नहीं है। सभी विद्यार्थी फ्रेंडली हैं। मेरी खेलने में रुचि है।

कुलदीप, बीए प्रथम सेमेस्टर

कार्यवाहक प्राचार्य प्रमोद दीक्षित

कार्यवाहक प्राचार्य प्रमोद दीक्षित

कार्यवाहक प्राचार्य प्रमोद दीक्षित

कार्यवाहक प्राचार्य प्रमोद दीक्षित

कार्यवाहक प्राचार्य प्रमोद दीक्षित

कार्यवाहक प्राचार्य प्रमोद दीक्षित

कार्यवाहक प्राचार्य प्रमोद दीक्षित

कार्यवाहक प्राचार्य प्रमोद दीक्षित

कार्यवाहक प्राचार्य प्रमोद दीक्षित

कार्यवाहक प्राचार्य प्रमोद दीक्षित

कार्यवाहक प्राचार्य प्रमोद दीक्षित

कार्यवाहक प्राचार्य प्रमोद दीक्षित

कार्यवाहक प्राचार्य प्रमोद दीक्षित

कार्यवाहक प्राचार्य प्रमोद दीक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed