{"_id":"623a1e2148863e19243f140c","slug":"students-confused-by-two-schemes-of-council-examination-lakhimpur-news-bly479005264","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिषदीय परीक्षा की दो स्कीम से असमंजस में पड़े विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिषदीय परीक्षा की दो स्कीम से असमंजस में पड़े विद्यार्थी
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी/गोला गोकर्णनाथ। परिषदीय विद्यालयों में वार्षिक परीक्षा को लेकर जारी हुई अलग-अलग परीक्षा कार्यक्रमों (स्कीम) को लेकर शिक्षकों और विद्यार्थियों में असमंजस की स्थिति रही। हालांकि परीक्षाएं शिक्षा सचिव की स्कीम के निर्देशानुसार कराई गईं। परीक्षा के पहले दिन विद्यार्थी और शिक्षक उहापोह में दिखे।
बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित विद्यालयों में वार्षिक परीक्षा के लिए होली से पहले बेसिक शिक्षा अधिकारी ने परीक्षा कार्यक्रम जारी किया था। इसके तहत विद्यार्थी परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। उसके बाद शिक्षा सचिव ने संपूर्ण उत्तर प्रदेश के लिए वार्षिक परीक्षा की स्कीम जारी कर दी। इससे शिक्षकों और विद्यार्थियों में असमंजस की स्थिति बन गई। हालांकि मंगलवार से वार्षिक परीक्षाएं शिक्षा सचिव की स्कीम के तहत शुरू हो गई हैं।
पूर्व में बीएसए द्वारा जारी स्कीम के तहत प्राइमरी वर्ग में हिंदी मौखिक और कक्षा 6 से 8 में प्रथम पाली में हिंदी और द्वितीय पाली में हमारा पर्यावरण विषय की परीक्षा निर्धारित थी। शिक्षा सचिव की स्कीम के तहत प्राइमरी वर्ग के विद्यार्थियों को एक ही दिन में सभी विषयों की मौखिक परीक्षा देनी पड़ी। वहीं, 6 से 8 जूनियर वर्ग में प्रथम पाली में 9:30 से 11:30 के बीच बेसिक क्राफ्ट एवं कृषि/गृहविज्ञान और द्वितीय पाली में खेल शारीरिक शिक्षा एवं स्काउटिंग की परीक्षा देनी पड़ी।
विज्ञापन
परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत है 925 विद्यार्थी - नगर के तिलोक गिरी संविलियन विद्यालय में 260, लोने सिंह संविलियन में 136, कस्तूरबा प्राथमिक विद्यालय, 225, आदर्श प्राथमिक विद्यालय 112, प्राथमिक विद्यालय नगर 56, जवाहर प्राथमिक विद्यालय 44, रामविलास प्राथमिक विद्यालय में 92 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं।