{"_id":"58d8fa6f4f1c1b4e7763ddfe","slug":"students-awarded-in-the-star-award-program","type":"story","status":"publish","title_hn":"द स्टार अवार्ड कार्यक्रम में सम्मानित हुए छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
द स्टार अवार्ड कार्यक्रम में सम्मानित हुए छात्र
अमर उजाला ब्यूरो/ लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 28 Mar 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
सम्मान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द स्टार अवार्ड कार्यक्रम में सम्मानित हुए छात्र
माधव चिल्ड्रेंस एकेडमी में हुआ कार्यक्रम
माधव चिल्ड्रेंस एकेडमी में सोमवार को वार्षिक उड़ान के तहत द स्टार अवार्ड कार्यक्रम हुआ, जिसके मुख्य अतिथि एसएसबी तृतीय वाहिनी के डीआईजी रहे। इस दौरान विजेता छात्रों को एकलव्य और मेजर ध्यानचंद्र अवार्ड और उनके अभिभावकों को हीराबेन अभिभावक सम्मान से सम्मानित किए गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन एसएसबी के डीआईजी उपेंद्र प्रकाश बलोदी, पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव, समाज सेवी शिवकांत मिश्रा व अतुल मिश्रा ने मां सरस्वती एवं माधव सदाशिव राव गोलवलकर के चित्र पर माल्यार्पण और दीप जलाकर किया। कार्यक्रम में अनमोल और अनुभव सूरजमुखी का फूल, अन्नया रानी लक्ष्मी बाई, जान्हवी ने मीरा और अध्ययन अवस्थी सेना के जवान का रूप रखा। गौ माता बनकर आए हार्दिक ने जीवों से प्रेम करने का संदेश दिया। फैंसी ड्रेस के जूनियर और सीनियर वर्ग के 120 छात्रों को डीआईजी ने गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया। पं.दीनदयाल उपाध्याय सीबीएसई शाखा के प्रधानाचार्य शेेषधर द्विवेदी, नवभारत पब्लिक स्कूल के स्वर्ण सिंह कंबोज ने श्रेया गुप्ता, विकास निषाद, स्वरित, युवराज को मेजर ध्यानचंद्र और समाजसेवी शिवकांत व अतुल मिश्रा ने सर्वाधिक उपस्थित रहने वाली छात्रा श्रेया एवं सचिन को श्री लाल बहादुर शास्त्री पुरस्कार से सम्मानित किया। छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। डीआईजी ने छात्रों को देश और समाज सेवा की प्रेरणा दी। पालिका अध्यक्ष ने अच्छी शिक्षा के साथ छात्रों को संस्कारवान बनाने के लिए स्कूल की प्रशंसा की। इस दौरान आनंद अवस्थी, अभिषेक सिंह, सुनीता शुक्ला, ओंमकार नरायण दुबे, रेख बघेल, साधना अवस्थी, रूचि बाजपेई, शिल्पी शुक्ला, संध्या दीक्षित सहित कई लोग मौजूद रहे। संचालन शिवम बघेल, कुशाग्री और प्रिया ने किया।