{"_id":"7128a432f3a303f67bc54752ffda0f2f","slug":"student-did-not-take-the-test-said-preparations-seemed-perfect-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा नहीं पहुंची परीक्षा देने, धरी रह गईं तैयारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा नहीं पहुंची परीक्षा देने, धरी रह गईं तैयारियां
बांकेगंज।
Updated Fri, 19 Feb 2016 06:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बा स्थित जेडी इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर शुक्रवार को पहली पाली में इंटरमीडिएट गृहविज्ञान प्रथम विषय के लिए एकल बालिका परीक्षार्थी केंद्र पर छात्रा परीक्षा देने नहीं पहुंची, जिसके चलते परीक्षा केंद्र पर एकल परीक्षार्थी के लिए की गईं सारी तैयारियां धरी रह गईं। इधर, बोर्ड परीक्षा संबंधी सूचनाओं के लिए केंद्र व्यवस्थापक पंकज कुमार को उपलब्ध कराया गया सिमकार्ड न चलने के कारण उन्होंने इसकी लिखित सूचना संबधित जिम्मेदारों को भेज दी है।
जेडी इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर शुक्रवार इंटरमीडिएट गृहविज्ञान विषय की पहली पाली में मात्र एक छात्रा रामबेटी को परीक्षा देनी थी। परीक्षा का समय शुरू होने के आधे घंटे बाद तक बालिका परीक्षा देने केंद्र पर नहीं पहुंची। छात्रा के परीक्षा में अनुपस्थित रहने के बावजूद परीक्षा कक्ष में कक्ष निरीक्षक प्रश्नपत्र और उत्तर पुस्तिका छात्रा की डेस्क पर रखकर पूरे समय तक मुस्तैदी से डटे रहे। केंद्र व्यवस्थापक ने बताया कि भले ही छात्रा परीक्षा में अनुपस्थित रही, बावजूद इसके बोर्ड के नियमों के अनुसार परीक्षा संपन्न कराने के लिए एकल परीक्षार्थी के लिए पूरी जिम्मेदारी निभायी गई। उन्होंने बताया कि इसकी लिखित सूचना उच्चाधिकारियों को भेजी गई है।