{"_id":"685d893ff99835fbf30bb567","slug":"student-did-not-get-tablet-complaint-on-cm-portal-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-149087-2025-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: छात्रा को नहीं मिला टैबलेट, सीएम पोर्टल पर शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: छात्रा को नहीं मिला टैबलेट, सीएम पोर्टल पर शिकायत
विज्ञापन
निघासन। महात्मा बुद्ध लोक कल्याण ग्राम्य विकास संस्थान, निघासन में टैबलेट वितरण को लेकर एक छात्रा द्वारा कॉलेज प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। एमए गृह विज्ञान के चौथे सेमेस्टर की छात्रा अनुपमा ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर और डीएम दुर्गाशक्ति नागपाल से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है।
छात्रा का कहना है कि लखनऊ विश्वविद्यालय से संबद्ध इस संस्थान में उसके साथ पढ़ने वाले सभी विद्यार्थियों को सरकार की स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के तहत टैबलेट फोन वितरित किए जा चुके हैं, लेकिन उसे अब तक इस योजना का लाभ नहीं मिला है।
अनुपमा ने आरोप लगाया कि कॉलेज प्रबंधन ने व्यक्तिगत खुन्नस के चलते उसे टैबलेट नहीं दिया है। छात्रा का कहना है कि कई बार प्रबंधन से संपर्क किया, लेकिन हर बार उसे नजरअंदाज कर दिया गया। वहीं जिलाधिकारी से भी गुहार लगाई है। उधर, विद्यालय के सह प्रबंधक आरडी मौर्य ने बताया कि संबंधित छात्रा का टैबलेट स्कूल प्रबंधन के पास सुरक्षित है, वह आकर अपना टैबलेट प्राप्त कर सकती है। संवाद