{"_id":"85d91f28f39b7c4b6dbd97c50f96b486","slug":"student-bike-collision-death-driver-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक की टक्कर से छात्रा की मौत, चालक भी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक की टक्कर से छात्रा की मौत, चालक भी घायल
बिजुआ/गुलरिया (खीरी)।
Updated Mon, 20 Apr 2015 06:17 PM IST
विज्ञापन
गोंधिया गांव से पड़रिया तुला आ रहे एक व्यापारी की बाइक से छह साल की
विज्ञापन
बच्ची की दबकर मौत हो गई। हादसे में बाइक सवार को भी चोट आई है। बच्ची की
मौत के बाद करीब छह घंटे तक सुलह की कोशिशें होती रहीं, लेकिन बात न बनने
पर मुकदमा दर्ज कराया गया है।
भीरा थाना क्षेत्र के पड़रिया तुला निवासी मनीराम की सात साल की बेटी प्रीति कक्षा एक में गांव में पढ़ती है। सोमवार सुबह वह अपने ताऊ के घर दूध लेने जा रही थी। प्रीति गोंधिया संपर्क मार्ग को पार कर रही थी, तभी पड़रिया आ रहे व्यापारी मोहन वर्मा की बाइक की टक्कर से वह सड़क पर जा गिरी। हादसे में उसके सिर पर गंभीर चोट आने से उसे बिजुआ सीएचसी ले जाया गया। यहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं बाइक चालक व्यापारी को भी चोटें आईं है, उसे इलाज के लिए पड़रिया के प्राइवेट क्लीनिक ले जाया गया। बच्ची की मौत के बाद परिवार वाले उसे लेकर घर चले गए, गांव में पहले दोनों पक्षों के बीच सुलह की कोशिशें होती रहीं लेकिन कोई भी बीच का रास्ता न निकलने पर मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
--
‘चुप हो जा बिटिया..प्रीति अभी आ जाएगी’
सुबह घर से चाय के लिए दूध लेने निकली प्रीति अब घर नही आएगी। हादसे के बाद प्रीति की बड़ी बहन आठ साल की प्रियांशी ने प्रीति घायल हालत में देखा था। वैसे तो पूरे परिवार की सिसकियां नही थम रहीं थीं, लेकिन प्रियांशी के दिलो दिमाग पर हादसा ऐसा बसा कि वह रोते-रोते खड़ी कांपती रही। हर कोई उसे यही समझाने में लगा रहा कि चुप हो जा बिटिया...अभी दवा लेकर प्रीति घर आ जाएगी।