{"_id":"63012fb71f037e4c753e6d97","slug":"strong-tremors-of-earthquake-felt-after-midnight-lakhimpur-news-bly494966755","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधी रात के बाद जिलेभर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधी रात के बाद जिलेभर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके
विज्ञापन
भूकंप के झटके लगने पर घर के बाहर खड़ा परिवार
- फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। कृष्ण जन्मोत्सव के सवा घंटे बाद धरती डोली तो लोग दहशत में आ गए। शुक्रवार रात करीब एक बजकर 12 मिनट पर जिले भर में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप का झटका लगते ही लोग घरों से बाहर निकल आए। भूकंप के झटके करीब 30 सेकंड तक महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.2 आंकी गई है। बताते हैं कि भूकंप का केंद्र बिंदु नेपाल और भारत की सीमा पर भेरी नामक जगह पर था।
जन्माष्टमी की रात होने के कारण अधिकांश लोग जाग रहे थे। अचानक एक बजकर 13 मिनट पर लोगों को भूकंप का तेज झटका महसूस हुआ। भूकंप का आभास होते ही लोग घरों से बाहर की ओर भागे। कुछ लोग काफी देर तक खुले मैदान में रहे। इसके बाद दोबारा झटके महसूस न होने पर घरों में वापस आए। इस बीच सोशल मीडिया पर भूकंप आने के संदेश वायरल होने लगे। जिला प्रशासन के मुताबिक भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.2 आंकी गई है। हालांकि भूकंप से जिले में कहीं भी किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं मिली है।
भुइफोरवानाथ मोहल्ले के पिंकू पाठक, मुकेश श्रीवास्तव, विवेक बाजपेई बताते हैं कि भूकंप आने के समय वह अपने घरों पर थे। जन्माष्टमी की पूजा के बाद बैठे थे तभी भूकंप के झटके महसूस हुए। गंगोत्रीनगर कालोनी निवासी सत्येंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि जन्माष्टमी की पूजा के बाद वह सोने की तैयारी कर रहे थे तभी भूकंप के झटका लगने से बेड हिलने लगा। हड़बड़ाहट में बाहर निकले तो देखा बहुत से लोग अपने घरों के बाहर खड़े थे। बताते हैं कि धरती के भीतर 82 किलोमीटर की गहराई तक यह भूकंप आया है।