{"_id":"a6363b8c9cdde8a9eed68ca202bdea58","slug":"strike-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना भुगतान के लिए किसानों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना भुगतान के लिए किसानों का प्रदर्शन
बांकेगंज (लखीमपुर-खीरी)
Updated Sun, 14 Dec 2014 06:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी गन्ना मूल्य भुगतान न मिलने से किसानों का बुरा
विज्ञापन
हाल है। रविवार को उनके सब्र का बांध टूट गया। किसानों ने जोरदार प्रदर्शन
करते हुए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से बकाया भुगतान दिलाने की मांग की।
किसान तरसेम सिंह, हैप्पी सिंह, जाबिर अली, जगतार सिंह, इरफान अली, जाबिर खां, संजय, कृष्ण कुमार, अरुण कुमार, जगदीश प्रसाद आदि का कहना है कि पिछले और इस साल का बकाया भुगतान न मिलने से उनकी आर्थिक स्थिति दिन पर दिन खराब होती जा रही है। इसके चलते गृहस्थी का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है। कर्ज चुकता न होने से दुकानदारों ने उधारी देने से हाथ खड़े कर दिए हैं। बकाया न मिलने के कारण किसान घर और बच्चों की पढ़ाई खर्च नहीं चला पा रहे हैं। इसको लेकर किसानों ने एक सभा कर सूबे के मुखिया अखिलेश यादव को पत्र लिखा है।
किसानों ने पत्र में लिखा है कि बकाया भुगतान न मिलने की दशा में किसान करें तो क्या करें, खेती करें या आत्महत्या? साथ ही उन्होंने किसानों का बकाया गन्ना भुगतान दिलाने की मांग की है।