{"_id":"698b6bf887e6b9cbea08d7c9","slug":"strict-security-measures-at-mahashivratri-fair-ban-on-large-swings-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-167965-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: महाशिवरात्रि मेले में सुरक्षा को लेकर सख्ती, बड़े झूलों पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: महाशिवरात्रि मेले में सुरक्षा को लेकर सख्ती, बड़े झूलों पर रोक
Tue, 10 Feb 2026 11:03 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 10 Feb 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
संपूर्णानगर। आगामी महाशिवरात्रि पर्व के मद्देनजर थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पलिया के क्षेत्राधिकारी जितेंद्र सिंह परिहार ने की, जबकि थाना प्रभारी कृष्ण कुमार भी मौजूद रहे। बैठक में मंदिर कमेटी और क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों को मेले की व्यवस्थाओं को लेकर स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए।
क्षेत्राधिकारी ने कहा कि मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। संभावित हादसों को देखते हुए मेले में बड़े और बिजली से चलने वाले झूलों को लगाने पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। साथ ही ध्वनि प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए दुकानों पर डीजे बजाने पर भी प्रतिबंध रहेगा।
मंदिर कमेटी को निर्देशित किया गया कि मेले में आने वाली भीड़ को व्यवस्थित रखने के लिए पर्याप्त संख्या में वॉलिंटियर तैनात किए जाएं। पुलिस प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया कि श्रद्धालुओं के लिए पेयजल और शौचालय की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करना कमेटी की जिम्मेदारी होगी।
विज्ञापन
क्षेत्र के भानपुरी खजुरिया स्थित प्राचीन शिव मंदिर में महाशिवरात्रि पर दशकों से भव्य मेले का आयोजन होता आ रहा है। इस मेले में ग्रामीण क्षेत्रों के अलावा नेपाल से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। मेले में लगभग एक हजार से अधिक छोटी-बड़ी दुकानें लगती हैं।
बैठक में नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष इश्तियाक अहमद खान, पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश मधेशिया, खजुरिया व्यापार मंडल अध्यक्ष ऋषिकेश सिंह, मंदिर अध्यक्ष प्रमोद मिश्रा, प्रधान प्रभुनाम, डॉ. लवली जुनेजा सहित सुमेरनगर और मंझरा के प्रधान प्रतिनिधि तथा अन्य लोग उपस्थित रहे। संवाद