{"_id":"689cdb2875aca565df009ced","slug":"stray-dogs-mauled-a-mentally-ill-woman-to-death-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-153194-2025-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: आवारा कुत्तों ने मानसिक अस्वस्थ महिला को नोचकर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: आवारा कुत्तों ने मानसिक अस्वस्थ महिला को नोचकर मार डाला
Thu, 14 Aug 2025 12:06 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 14 Aug 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
मितौली/भीखमपुर (खीरी)। मिताैली क्षेत्र के गांव पियरा में बुधवार को एक मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला पर आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया। घटना खेतों के पास हुई, जहां उस वक्त कोई नहीं था और कुत्तों ने महिला को नोचकर मार डाला। परिजनों ने पोस्टमाॅर्टम करवाने से मना करते हुए महिला के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
बुधवार को गांव पियरा निवासी कैसरजहां (40) पत्नी स्व. रफीक सुबह चार से पांच बजे के बीच खेतों की तरफ जा रही थीं, तभी वहां पर मृत पड़े किसी जानवर को आवारा कुत्ते नोच-नोचकर खा रहे थे। बताते हैं कि जब कैसरजहां वहां पहुंचीं तो आवारा कुत्ते उनके ऊपर भी हमलावर हो गए। इससे वह वहीं पर गिर गईं और कुत्तों ने उन्हें नोच-नोचकर मार डाला। उस वक्त खेतों की ओर कोई था भी नहीं, जो कैसरजहां को बचा सकता।
ग्रामीणों ने बताया कि पति की मौत के बाद से कैसरजहां की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। वह गांव के पास स्थित झाले पर अपने मामा के यहां रहती थीं। कैसरजहां के एक बेटी शादान बेगम है, जिसकी शादी हो चुकी है।