फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Storm caused havoc again , rain water Jmajm

आंधी ने फिर मचाई तबाही, झमाझम बरसा पानी

Mon, 23 May 2016 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Mon, 23 May 2016 10:46 PM IST
विज्ञापन
Storm caused havoc again , rain water Jmajm
- फोटो : अमर उजाला
मोहम्मदी में बारिश के साथ ओले भी गिरे
विज्ञापन

जलभराव से लोगों को आवागमन में हुई परेशानियां

सुबह आई तेज आंधी और बरसात से जिले में एक बार फिर तबाही हुई। तेज आंधी से दर्जनों पेड़ गिर गए। बिजली लाइनों पर पेड़ गिरने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। रास्ते में पेड़ गिरने से कई जगह आवागमन भी बाधित रहा। 
गोला गोकर्णनाथ। सोमवार की सुबह आई आंधी और हुई बरसात से नगर में कई जगहों पर जलभराव हो गया है वहीं तीर्थ और मेला मैदान में पड़े टीन शेड और पॉलीथिन से बनी दुकानें बिखर गईं। आंधी से गोकर्ण तीर्थ के किनारे लगी विसातखाने की दुकानें और मेला मैदान में खोखे टीनशेड, पालीथीन से बनी दुकानें तहसनहस हो गईं। वहीं मिल डायवर्जन रोड, मेला मैदान, सीएचसी गेट सहित निचले इलाकों में जल भराव होने से राहगीरों को असुविधा हुई है। अहमदनगर में रमाकांत मिश्र की 42 फुट लंबी चहारदीवारी रामकिशोर का छज्जा और किशोरीलाल की दीवार ढह गई है।
विज्ञापन

मोहम्मदी। नगर में सोमवार सुबह करीब साढ़े सात बजे तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बरसात हुई। करीब पौन घंटे हुई बरसात ने नगर की सफाई व्यवस्था की पोल खोल दी। गलियों में जगह जगह पर नालियों का पानी सड़कों पर भर गया। बरसात के साथ ओलों की भी बौछारें हुई। तेज आंधी से कई घरों में छतों पर रखा सामान उड़ गया तो कुछ लोगों की टीन शेड टूट गए। तेज आंधी से कुछ समय के लिए विद्युत आपूर्ति बाधित भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैलानी। सुबह आई तेज आंधी और फिर बारिश से बिजली लाइन पर पेड़ गिर जाने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। सोमवार सुबह सात बजे मौसम का मिजाज बिगड़ गया। आसमान में इतने काले घने बादल छाए कि दिन में भी रात जैसा अहसास होने लगा। सवा सात बजे तेज आंधी आई फिर झमाझम बारिश होने लगी और करीब एक घंटा तक बारिश होती रही। बारिश से नाले-नालियां उफना गए।
बांकेगंज। कस्बा में सोमवार सुबह करीब सात बजे आसमान में छाई काली घटा के बाद समूचा कस्बा अंधेरे में डूब गया। करीब आधा घंटा हुई तेज मूसलाधार बारिश से चोक नालियों उफना उठीं उनका गंदा पानी सड़कों पर बहने लगा। इससे लोगों को गलियों में भरे गंदे और बदबूदार पानी से निकलना पड़ा।
खीरी टाउन। सोमवार सुबह आई तेज आंधी और बारिश से खीरी कस्बे में जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। मोहल्ला श्यामलाल पुरवा और सैयदवाड़े में जलभराव की समस्या पैदा हो गई। इससे लोगों को परेशानियां हुई। 
मितौली। सुबह तेज आंधी के साथ हुई बारिश से जहां किसानों के चेहरे पर मुस्कान देखी गयी वहीं आंधी से काफी नुकसान हुआ है। सूख रहीं फसलों के लिए यह बरसात संजीवनी साबित हुई है वहीं, तेज आंधी ने अपना कहर बरपाया। आंधी से आम की फसल को काफी क्षति हुई कई पेड़ जड़ से उखड़ गए। वहीं कस्बे के सत्यम स्कूल का गेट और बाउंड्री टूट गई। क्षेत्र रौतापुर के मजरा कचियानीपुरवा की बिंदेश्वरी चौधरी का अर्धनिर्मित आवास तेज आंधी से गिर गया। 
तिकुनियां। इलाके में सुबह तेज आंधी के साथ हुई बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। सबसे ज्यादा नुकसान कस्बे के निकट स्थित गांव सूरतनगर के कटान पीड़ितों के घरों को हुआ है। तेज आंधी से उनके घर तहस-नहस हो गए। 

बेलरायां खीरी । तराई में तेज हवाओं के बीच झमाझम बारिश में रेलवे स्टेशन के माल गोदाम रोड पर लगा सौ साल पुराना सेमल का वृक्ष टूटकर गिर गया। इससे रोड पर यात्रियों का पूरे दिन आवागमन बाधित रहा, वहीं मालगोदाम रोड पर तमाम राहगीर बाल-बाल बचे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed