फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Statue of taking possession Case and exploded

मूर्ति कब्जे में लेने का मामला और गरमाया

Fri, 17 Apr 2015 07:06 PM IST
गोला गोकर्णनाथ
गोला गोकर्णनाथ Updated Fri, 17 Apr 2015 07:06 PM IST
विज्ञापन
तहसील क्षेत्र के गांव रूरा सुल्तानपुर में डॉ. बीआर अंबेडकर की मूर्ति पुलिस के कब्जे में लेने के विरोध में पूर्व विधायक ने सैकड़ों समर्थकों के साथ तहसील जाकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया और तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

पूर्व विधायक अरविंद गिरि ने तहसीलदार अभिमन्यु वर्मा को दिए ज्ञापन में कहा है कि रूरा सुल्तानपुर में गाटा संख्या 646 भूखंड डॉ. अंबेडकर पार्क के नाम दर्ज है, जिस पर प्रतिवर्ष बाबा साहब की याद में कार्यक्रम होते हैं। पिछले वर्ष पार्क में बाबा साहब की मूर्ति की स्थापना के लिए डीएम को आवेदन किया गया था। 14 अप्रैल को गांव के लोगों और महिलाओं ने पार्क में मूर्ति लगा दी। पार्क में लगी मूर्ति को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। प्रशासन को चाहिए था कि मूर्ति को ढकवा देते और अनुमति मिलने के बाद उसका अनावरण कराया जाता। पूर्व विधायक ने शीघ्र मूर्ति की स्थापना कराने और अराजकतत्वों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है। इसके अलावा उन्होंने ज्ञापन में लिखा है कि गांव बाबूगंज निवासी रघुनंदन की जमीन का एक व्यक्ति ने धोखे से बैनामा करा लिया और उसे मरणासन्न हालत में रेलवे लाइन पर डाल दिया। परेशान होकर परिवारवालों ने पुलिस और एसडीएम को शिकायतीपत्र देकर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की, किंतु उनके विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। अब वह परिवार भुखमरी की कगार पर आ गया है, जिसे न्याय दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

इस मौके पर अजय गौतम, मुन्नालाल गौतम, जगदीप गौतम, विनोद गौतम, महेंद्र शर्मा, पंकज शुक्ला, रामकुमार मौर्य, रामसागर गौतम, कामता प्रसाद गौतम, जवाहरलाल वर्मा, तारावती, रामकली, लक्ष्मी, रामदुलारी, रामदेवी, मालती, राजकुमारी, रामप्यारी, राजश्री, गीता, सरोजनी सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed