फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Start repairs as soon as you find cuts and leaks

Lakhimpur Kheri News: कटान और रिसाव मिलते ही शुरू करें मरम्मत

Sat, 25 Jul 2026 11:03 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 25 Jul 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
Start repairs as soon as you find cuts and leaks
बिजुआ। बाढ़ सुरक्षा व्यवस्थाओं को मजबूत बनाने के लिए शुक्रवार को सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता अवधेश कुमार ने बेलहा-सिकटिहा तटबंध का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने तटबंध की मजबूती, मरम्मत कार्यों और बाढ़ सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की।
विज्ञापन

मुख्य अभियंता ने अब तक कराए गए कार्यों की सराहना करते हुए जहां आवश्यकता हो, वहां सुधार कार्य तत्काल पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही मानसून के दौरान अधिकारियों को 24 घंटे सतर्क रहने के लिए कहा। उनके साथ अधीक्षण अभियंता बाढ़ मंडल अनिल कुमार निरंजन, अधिशासी अभियंता अजय कुमार, सहायक अभियंता गजेंद्र वर्मा और अवर अभियंता कुंदन कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन

निरीक्षण में तटबंध की ऊंचाई, मजबूती, हाल में हुए मरम्मत कार्यों और बाढ़ सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया गया। मुख्य अभियंता ने निर्देश दिए कि कटान, रिसाव या क्षति के संकेत मिलते ही तत्काल मरम्मत कराई जाए। निरीक्षण के दौरान मिली छोटी तकनीकी कमियों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र दूर करने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाढ़ खंड के अधिकारियों ने क्षेत्रीय ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि मानसून में तटबंध की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। संवेदनशील स्थानों पर लगातार गश्त, निगरानी और आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed