फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Start preparations for Navratri Dress engaged Devi Temple

नवरात्र की तैयारियां शुरू  सजने लगे देवी मंदिर

Wed, 28 Sep 2016 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो    लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो    लखीमपुर खीरी। Updated Wed, 28 Sep 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
Start preparations for Navratri Dress engaged Devi Temple
दुर्गा पूजा - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
पंडालों में स्थापित करने को मूर्तियों का निर्माण जारी
पूजन सामग्री से पटा बाजार, नवरात्र एक अक्तूबर से

नवरात्र के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। देवी मंदिरों को रंग रोगन कर सजाया जा रहा है। मंदिरों और पंडालों में स्थापित करने के लिए मूर्तियों का निर्माण शुरू हो गया है। पूजा सामग्री से बाजार सजने लगे है। लोगों में नवरात्र को लेकर खासा उत्साह है। मां के स्वागत के लिए घरों की साफ सफाई भी शुरू हो गई है। 
अक्तूबर माह की पहली तारीख से नवरात्र शुरू हो रहे है। नौ दिन तक चलने वाले नवरात्र के लिए संकटा देवी मंदिर में पेंटिंग और सफाई का काम अंति चरण में हैं। राहुल गांधी के आने के कारण मंदिर में रंग रोगन का काम आनन फानन में पूरा कर लिया गया था। अब मंदिर को बिजली की रंग विरंगी झालरों से सजाने का काम जारी है। मंदिर में अलग से बनने वाले पंडाल में स्थापित करने के लिए मूर्तियों का निर्माण भी अंतिम चरण में हैं। 
विज्ञापन

उधर शीतला देवी मंदिर और वंकटा देवी मंदिर में भी साफ सफाई का काम तेजी से चल रहा है। भुंइया माता मंदिर को भव्यता से सजाया जा रहा है। प्राचीन संकटा देवी, शीतला देवी मंदिर और वंकटा देवी मंदिरों में नवरात्र के समय दूर-दूर से श्रद्धालु दर्शन पूजन के लिए आते हैं। यहां पूरे नवरात्र भर मेला लगा रहता है।    
विज्ञापन
विज्ञापन

नवरात्र के दौरान पूजा में मां को अर्पित करने के लिए लाल चूनर, शृंगार सामग्री, नारियल, लौंग कपूर, हवन मसाला, मिट्टी के कलश आदि से बाजार सज गया है। कुछ लोगों ने नवरात्र के लिए अभी से खरीदारी शुरू कर दी है तो कुछ लोग पितृ पक्ष समाप्त होने की प्रतीक्षा कर रहे हैं। अगले दो दिनों में नवरात्र के लिए बाजार गुलजार होने की उम्मीद है। नवरात्र में सब्जियां और फल महंगे होने के डर से लोगों ने अभी से फलों और सब्जियों की अतिरिक्त खरीदारी शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed