फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Standing in water, women offered Arghya to the setting sun

छठ पर्व: व्रती महिलाओं ने अस्तांचल सूर्य को दिया पहला अर्घ्य

Wed, 10 Nov 2021 11:57 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Standing in water, women offered Arghya to the setting sun
लखीमपुर खीरी में अस्ताचलगामी सूर्य की आरती उतारतीं महिलाएं।
सेठघाट स्थित छठ पूजा स्थल पर हुआ पूजन कार्यक्रम, आज उगते सूर्य को दूसरा अर्घ्य देकर होगा व्रत का पारण
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। छठ पूजा को लेकर बुधवार की शाम सेठघाट पूजा स्थल पर शाम होते ही रौनक बढ़ने लगी। मौका अस्त होते को सूर्य को पहला अर्घ्य देने का था। सिर पर पूजा का डाला रखे पतियों के साथ पूजा स्थल पर पहुंचीं व्रती महिलाओं ने पानी में खड़े रहकर सूर्यास्त होने तक भगवान सूर्य को पहला अर्घ्य देकर उनका विधि विधान से पूजन किया। बृहस्पतिवार यानी आज उगते सूर्य को दूसरा अर्घ्य देकर व्रत का पारण करेंगी।
महापर्व के तीसरे दिन बुधवार शाम सेठघाट के छठ पूजा स्थल पर महिलाओं का जुटना शुरू हो गया था। घर में तैयार प्रसाद ठेकुआ, चावल आटा के लड्डू, फल एवं पूजन सामग्री से भरा डाला सिर पर और कंधे पर गन्ने रखकर घर के लोग व्रती महिलाओं के साथ पूजा स्थल पर पहुंच गए। रास्ते भर महिलाएं परंपरागत गीत गुनगुना कर बृहस्पतिवार को सूर्य भगवान से जल्द उदय की कामना करती रहीं। पूजा स्थल पहुंची महिलाओं ने पहले से तैयार वेदी पर पूजन सामग्री रखकर गन्ने गाड़े और नदी में दीपदान किया। इसके बाद पानी में खड़े रहकर डूबते हुए भगवान सूर्य को पहला अर्घ्य देकर विधि विधान से पूजा अर्चना कर घर परिवार की सुख समृद्घि के लिए मंगलकामना की। इसके बाद घर लौट गईं। आज सुबह यानी बृहस्पतिवार को पुन: घाट पर पहुंचकर उगते सूर्य को दूसरा अर्घ्य देकर 36 घंटे के निर्जला व्रत का पारण करेंगी।
विज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ। अस्त होते सूर्य के पूजन के लिए बुधवार की शाम गोकर्ण तीर्थ तट पर व्रती महिलाएं परिवार के साथ पूजन सामग्री लेकर पहुुंचीं। महिलाओं ने जल में खड़े होकर अस्ताचलगामी सूर्य देव को अर्घ्य दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

छठ पूजा को लेकर नगर पालिका की ओर से साफ सफाई कराकर पंडाल लगवाया गया। सुरक्षा को लेकर प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार पांडे मय पुलिस बल सहित विधायक अनुज धर्मेंद्र गिरि मोंटी, ईओ प्रदीप नारायण दीक्षित, राजेश बाजपेई आदि मौजूद रहे।
जंगबहादुरगंज। शारदा नहर के तट पर व्रती महिलाओं ने सूर्यास्त के समय बेदियां बनाकर दीप जलाए। अस्ताचल सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार, बच्चों की सुख समृद्धि के लिए कामना की। जसमढ़ी, पसगवां, एकघरा, महमदपुर भगत, डेलपंडरवा, गोविन्दापुर आदि गांवों में भी छठ पूजा हुई।
खमरिया। गोविंद शुगर मिल परिसर में छठ पूजन कार्यक्रम हुआ। महिलाओं ने निर्जला व्रत रखकर
बुधवार शाम को अस्ताचल सूर्य का विधि विधान से पूजन किया। आज सुबह पांच बजे उगते सूर्य को अर्घ्य देकर संतान एवं परिवार की सुख समृद्घि के लिए सूर्य भगवान की उपासना करेगीं।
मैलानी। यहां छठ पूजा की बुधवार को दिनभर धूम रही। शाम होते ही महिलाएं, बच्चे और युवा काली मंदिर सरोवर जा पहुंचे। जहां महिलाओं ने छिपते सूर्य को अर्घ्य दिया। साथ ही जलता हुआ दीपक तालाब में छोड़ा। इससे पहले महिलाओं ने वेदी पर फल आदि का पूजन किया। अंधेरा होने पर सभी लोग अपने घरों को चले गए। बृहस्पतिवार को उगते सूरज को अर्घ्य देकर छठपूजा का समापन होगा। संवाद
संपूर्णानगर। छठ पर्व को लेकर छठ घाट सेवा समिति की तरफ से किए गए इंतजाम के बाद सिंगाही खुर्द में छठ घाट पर धूमधाम से महिलाओं ने डूबते हुए सूरज को अर्घ्य देकर पूजा अर्चना की। सुरक्षा के लेकर थाना प्रभारी अनिल कुमार सैनी भी दल बल के साथ मौजूद रहे।

पलियाकलां। छठ पर्व को लेकर पलिया की चीनी मिल भारी संख्या में महिलाओं ने डूबते हुए सूरज की पूजा अर्चना की। व्रत रखकर महिलाओं ने विधान से पूजा की।
धनगढ़ी (नेपाल)। छठ पर्व को लेकर नेपाल की मोहना नदी घाट पर डूबते हुए सूरज की महिलाओं ने पूजा अर्चना की। महिलाओं ने व्रत भी रखा। इस दौरान महिलाओं की भीड़ मोहाना नदी घाट पर लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed