{"_id":"628a8a655f54367f7b17023e","slug":"staff-nurse-deployed-yet-not-a-single-delivery-cmo-furious-lakhimpur-news-bly4856926164","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टाफ नर्स तैनात, फिर भी एक भी प्रसव नहीं, भड़के सीएमओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टाफ नर्स तैनात, फिर भी एक भी प्रसव नहीं, भड़के सीएमओ
विज्ञापन
प्रसव की समीक्षा के निर्देश देते एसीएमओ।
स्टाफ नर्स को रिलीव कर दूसरी जगह तैनात करने के दिए निर्देश
नगरीय स्वास्थ्य केंद्र पर मिलीं छह एएनएम, तीन को हटाया गया
लखीमपुर खीरी। सीएमओ डॉ. शैलेंद्र भटनागर ने रविवार को अचानक अर्बन पीएचसी गोटैय्याबाग का निरीक्षण किया। गलियों में स्वास्थ्य केंद्र, ज्यादा स्टाफ, छह माह से गैर हाजिर डॉक्टर और स्टाफ नर्स की मौजूदगी के बावजूद एक भी प्रसव न होने की जानकारी लगने पर सीएमओ का गुस्सा सातवें आसमान पहुंच गया। सीएमओ ने स्टाफ नर्स को रिलीव कर जरूरत के स्थान पर तैनात करने और फरधान सीएचसी की महिला डॉक्टर की तैनाती के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान सीएमओ इस बात को लेकर नाखुश दिखे कि अर्बन पीएचसी में छह माह से डॉक्टर ही नहीं है। इस पर उन्होंने सीएचसी फरधान की डॉ. प्रतिभा अवस्थी को यहां संबद्ध करने को कहा। इसके अलावा छह एएनएम मिलने पर तीन को दूसरी जगह भेजने को कहा। वहीं 16 मई से मेडिकल पर चल रहीं स्टाफ नर्स को 24 मई को महिला अस्पताल में मेडिकल बोर्ड से परीक्षण कराने के निर्देश दिए। साथ ही नौ साल में एक प्रसव न होने पर स्टाफ नर्स को जरूरत की जगह भेजने के निर्देश दिए। इसके अलावा तमाम गलियों में स्थिति नगरीय स्वास्थ्य केंद्र को दूसरी जगह शिफ्ट कराने के लिए एसीएमओ को आदेशित किया, जिससे मरीजों को आने जाने में असुविधा न हो। एसीएमओ डॉ. कुलदीप आदिम, डैम सतपाल सिंह, अर्बन कोआर्डिनेटर राहुल शाक्य, फार्मासिस्ट प्रशांत, एएनएम दिव्या मौजूद रहीं।