{"_id":"694834da0ba294e2710f47d4","slug":"ssb-won-in-kho-kho-police-team-in-cricket-and-rfc-gola-in-football-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1009-164145-2025-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: खो-खो में एसएसबी, क्रिकेट में पुलिस टीम और फुटबॉल आरएफसी गोला की जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: खो-खो में एसएसबी, क्रिकेट में पुलिस टीम और फुटबॉल आरएफसी गोला की जीत
Sun, 21 Dec 2025 11:26 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 21 Dec 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
खेल महोत्सव में कुश्ती में जोर आजमाइश करती छात्राएं। संवाद
लखीमपुर खीरी। शहीद नसीरुद्दीन मेमोरियल मैदान में चल रहे खेल महोत्सव में रविवार को खो-खो, कबड्डी, कुश्ती, दौड़, बैडमिंटन, फुटबॉल, टेबल टेनिस, क्रिकेट आदि प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया।
खो-खो बालक वर्ग में 36 टीमों ने प्रतिभाग किया। जूनियर वर्ग में गांधी विद्यालय बेलरायां ने धर्मसभा इंटर कॉलेज को हराया, जबकि ओपन वर्ग में एसएसबी लखीमपुर ने डॉक्टर रवि मेमोरियल क्लब को पराजित किया। कुश्ती बालिका वर्ग में विभिन्न भार वर्गों में व्याख्या, हिमांशी और अनन्या मिश्रा ने अपने-अपने मुकाबले जीते।
एथलेटिक्स में बालिका वर्ग की दौड़ प्रतियोगिताओं में इरम सिद्दीकी, दीपांजलि तिवारी, मालती, शालू शुक्ला, अंबिका सहित कई खिलाड़ियों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग में कपिल धुरिया, अयान बेग, विशाल और सुजीत मौर्य ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन
फुटबॉल बालक वर्ग के सेमीफाइनल में आरएफसी गोला ने संपूर्णानगर को 3-0 से हराया। शतरंज प्रतियोगिता में 230 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, जिसमें विभिन्न आयु वर्गों में वैदिक, उमंग, केएम वर्मा और अक्षत विजेता रहे।
बैडमिंटन, टेबल टेनिस और क्रिकेट मुकाबलों में भी रोमांचक खेल देखने को मिले। क्रिकेट में पुलिस टीम ने बीएसए सनराइजर्स को 8 विकेट से हराया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव, ईओ संजय कुमार, क्रीड़ा भारती जिलाध्यक्ष कपिल श्रीवास्तव सहित तमाम लोग मौजूद रहे।