फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   SSB on the border Kanbing

एसएसबी ने की सीमा पर कांबिंग

Mon, 15 Feb 2016 06:50 PM IST
महंगापुर।
महंगापुर। Updated Mon, 15 Feb 2016 06:50 PM IST
विज्ञापन
SSB on the border Kanbing
सुमेरनगर एसएसबी ने सीमा पर नेपाली सुरक्षा बल और भारतीय वन विभाग के साथ संयुक्त कांबिंग की। इधर, सुमेरनगर एसएसबी ने ही तस्करी कर लाए जा रहे 6 बैल भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन

39 वाहिनी एसएसबी की बीओपी सुमेरनगर ने  एपीएफ नेपाल, नेपाल पुलिस तथा भारतीय वन विभाग के साथ भारत-नेपाल सीमा के पिलर संख्या 191 से 195 तक कांबिंग की। इसमें नए बने रास्तों, पगडंडियों, पिलरों को देखा गया, ताकि सीमा की सुरक्षा चाक चौबंद रहे। इसमें एपीएफ नेपाल के एसी आरडी भट्ट, वन विभाग से गणेश शुक्ल, एसएसबी से बीओपी कमांडर जय शंकर पांडे सहित दोनों तरफ के जवान शामिल रहे। इधर, एसएसबी सुमेरनगर के जवानों ने रात्रि नाकाबंदी के दौरान पिलर संख्या 195 के पास नेपाल से कुछ लोगों को आते देख उन्हें रोका तो वह छह बैल छोड़ कर भाग खड़े हुए। बरामद बैलों की कीमत करीब 1 लाख 20 हजार रुपये बताई गई है। सुमेरनगर बीओपी कमांडर जय शंकर पांडे ने बताया कि हमेशा की तरह नाका लगाया गया था। इस नाके में हवलदार शिशु पाल सिंह समेत चार जवान थे। बैल पलिया कस्टम के हवाले कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed