{"_id":"62acb545d45d9525756c35b8","slug":"ssb-jawan-died-due-to-head-injury-lakhimpur-news-bly4885318171","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेड इंजरी से हुई थी एसएसबी जवान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेड इंजरी से हुई थी एसएसबी जवान की मौत
विज्ञापन
मृतक चंद्रशेखर
पीएम रिपोर्ट में हुआ चंद्रशेखर की मौत का खुलासा, कोर्ट ऑफ इन्क्वॉयरी गठित
दिल्ली तक गाड़ी से उसके बाद प्लेन से घर भेजा जाएगा शव
पलियाकलां। 39वीं वाहिनी एसएसबी गदनियां मुख्यालय पर तैनात एक जवान की बृहस्पतिवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जवान की मौत का कारण हेड इंजरी आया है। अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली तक मृतक जवान के शव को सड़क मार्ग से उसके बाद हवाई जहाज से पैतृक गांव सीरकाकुलम (आंध्र प्रदेश) ले जाया जाएगा।
एसएसबी 39वीं वाहिनी में तैनात चंद्रशेखर राव (35) पुत्र वीरा स्वामी निवासी सीरकाकुलम, आंध्र प्रदेश की संदिग्ध हालात में बृहस्पतिवार को मौत हो गई थी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेजा था। शुक्रवार को पीएम रिपोर्ट आई, जिसमें हेड इंजरी की वजह से जवान की मौत होना बताया जा रहा है। पीएम रिपोर्ट में मरने का समय करीब साढ़े चार बजे का बताया गया है।
एसएसबी के सूत्रों के मुताबिक, चंद्रशेखर अभी 12 जून को ही गदनियां मुख्यालय पर आया था। वह सफाईकर्मी के पद पर तैनात था। यहां बता दें कि बृहस्पतिवार को गदनियां के मैदान के पास स्थित नाले के पास चंद्रशेखर अचेतावस्था में मिला था। जवानों ने देखा तो उसे लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
एसएसबी कमानडेंट पराग सरकार ने बताया कि कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के लिए टीम गठित कर दी गई है। इसके आगे की जानकारी इंक्वायरी खत्म होने के बाद ही बताई जा सकती है।