फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   SSB gets 191 new constables

एसएसबी को मिले 191 नव आरक्षी

Tue, 05 Apr 2022 12:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
SSB gets 191 new constables
पासिंग आउट परेड में शामिल एसएसबी के नव आरक्षी - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। एसएसबी तृतीय वाहिनी सेक्टर मुख्यालय में सोमवार को दीक्षांत समारोह हुआ। इसमें 44 सप्ताह का प्रशिक्षण प्राप्तकर 191 नव आरक्षी शामिल हुए। कठिन परिश्रम के साथ तमाम परीक्षाएं उत्तीर्ण कर जवानों ने देशसेवा का संकल्प लिया।
विज्ञापन

समारोह के मुख्य अतिथि एसएसबी सीमांत मुख्यालय के महानिरीक्षक रत्न संजय रहे। उन्होंने सभी जवानों को देशसेवा का संकल्प दिलाते हुए देश एवं समाज की सेवा के लिए तत्पर रहने को कहा। केंद्रीय विद्यालय के छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला पेेश की। पासिंग आउट परेड का नेतृत्व नव आरक्षी शोभित कुमार ने किया।
विज्ञापन

एसएसबी अधिकारियों ने सभी प्रशिक्षुओं को देशसेवा की शपथ दिलाई। प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न विषयों में अव्वल रहने वाले छह आरक्षियों को मुख्य अतिथि ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। दीक्षांत परेड के बाद जवान सशस्त्र सीमा बल की वाहिनियों में सम्मिलित किए जाएंगे। समारोह में एसएसबी के ब्रास एवं पाइप बैंड ने मनमोहक प्रस्तुतियां दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नव आरक्षियों ने टैटू ड्रिल, मास पीटी, बैनेट फाइटिंग का बेहतरीन प्रदर्शन किया। इस दौरान जिला प्रशासन के अधिकारी, केंद्रीय विद्यालय, क्षेत्रीय मुख्यालय सहित तृतीय वाहिनी, 39वीं, 70वीं, 42वीं वाहिनी बहराइच, 59वीं वाहिनी नानपारा एवं 62वीं वाहिनी भींगा के अधिकारी आदि मौजूद रहे।
इनका हुआ सम्मान
1. बेस्ट फायरर - मोनू रावत
2. खेलकूद प्रशिक्षण एवं शारीरिक दक्षता- अजय कुमार कनौजिया
3. आंतरिक प्रशिक्षण- कुंदन कुमार रजक
4. बाह्य गतिविधियां- विक्की रेड्डी
5. सर्वश्रेष्ठ ड्रिल एंव टर्न आउट- शोभित कुमार
6. सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षु- कुंदन कुमार रजक
इन प्रदेशों के हैं नव आरक्षी
1. आंध्र प्रदेश- 19
2. आसाम- 45
3. बिहार- 35
4. महाराष्ट्र- 26
5. उडीसा- 13
6. राजस्थान- एक
7. उत्तर प्रदेश- 41
8. उत्तराखंड- आठ
9. जम्मू एवं कश्मीर- एक
10. हिमाचल प्रदेश- एक
11. गुजरात- एक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed