{"_id":"68b489c8c0faf8426a04c6ee","slug":"ssb-caught-a-young-man-with-63-narcotic-capsules-on-the-border-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1001-154592-2025-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: बॉर्डर पर नशीले 63 कैप्सूल के साथ युवक को एसएसबी ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: बॉर्डर पर नशीले 63 कैप्सूल के साथ युवक को एसएसबी ने पकड़ा
Sun, 31 Aug 2025 11:13 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 31 Aug 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
एसएसबी की गिरफ्त में आरोपी। स्रोत एसएसबी
लखीमपुर खीरी। एसएसबी जवानों ने नेपाल बॉर्डर पर एक युवक को नशीले कैप्सूल के साथ धर दबोचा। उसके पास से नीले रंग के 63 कैप्सूल बरामद हुए हैं। एसएसबी ने आरोपी को तिकुनिया पुलिस के सुपुर्द कर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
एसएसबी की ओर से जारी प्रेस नोट में बताया कि शनिवार शाम 5:45 बजे सशस्त्र सीमा बल तृतीय वाहिनी की सीमा चौकी खखरौला के कार्मिकों ने बॉर्डर पिलर संख्या 703/1 के पास नेपाल से भारत आ रहे एक संदिग्ध बाइक सवार को रोका, जिसके पास कैप्सूल मिले। पूछताछ में उसकी पहचान सुखविंदर सिंह निवासी ग्राम खैरटिया, थाना तिकुनिया, लखीमपुर के रूप में हुई।
तलाशी के दौरान उससे 63 नीले रंग के कैप्सूल बरामद हुए। इसके बाद निरीक्षक (सामान्य) अर्चित तिवारी ने सहायक कमांडेंट चेतराम नेगी की उपस्थिति में नारकोटिक्स ड्रग्स डिटेक्शन किट से जांच की। इसमें कैप्सूल के अंदर पाए गए पदार्थ को नारकोटिक सब्सटेंस “मेथाक्वालोन” पाया गया।