फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Sriram was revealed for the destruction of demons

राक्षसों के विनाश के लिए प्रगट हुए थे श्रीराम      

Thu, 27 Apr 2017 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो   गोला गोकर्णनाथ।
अमर उजाला ब्यूरो   गोला गोकर्णनाथ। Updated Thu, 27 Apr 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
Sriram was revealed for the destruction of demons
श्रीराम - फोटो : अमर उजाला
श्रीराम कथा के राम जन्म प्रसंग में सजा पांडाल, हुई पुष्प वर्षा      
विज्ञापन

 पंजाबी कॉलोनी स्थित ऋषि आश्रम में श्रीरामायण सभा के 79 वें वार्षिकोत्सव के तीसरे दिन अंजनी शरण महाराज ने संगीतमय श्रीराम प्राकट्य प्रसंग सुनाते हुए कहा कि भगवान विष्णु ने मनु शतरूपा को दिए वरदान, श्रीनारद के श्राप और राक्षसों के विनाश के लिए भगवान राम को पृथ्वी पर अवतरित होना पड़ा।      

भगवान श्रीराम प्राकट्य प्रसंग के समय व्यास आसन पर एक नन्हें बालक को श्रीराम के रूप में सजाकर पीतांबर पहनाकर झूले में बैठाया गया था। गुब्बारों, पुष्पों से सजे पांडाल में भक्तों ने पुष्प, बताशेे, मखाने, काजू, बादाम, टॉफी की वर्षा कर आनंद प्राप्त किया। लोगों में वर्षा हुआ प्रसाद उठाने की होड़ लगी रही। उत्सव के अवसर पर वाद्ययंत्रों पर बधाई गीत गाए गए। जिन्हें सुनकर श्रोता भक्तिरस से  सराबोर हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed