फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   sport

दौड़ और लंबी कूद में सुमित, काजल ने मारी बाजी

Thu, 16 Jan 2020 09:50 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2020 09:50 PM IST
विज्ञापन
sport
युवराज दत्त इंटर कॉलेज में हुई खुली ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। जिला युवा कल्याण विभाग ने ब्लॉक स्तरीय खुली ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता बुधवार को बेहजम ब्लॉक के ओयल स्थित युवराज दत्त इंटर कॉलेज के ग्राउंड में कराई। इसमें नगरा गांव निवासी सुमित कुमार ने दौड़ और लंबी कूद में अच्छा प्रदर्शन करके तीन प्रतियोगिताओं में जीत हासिल की। वहीं बालिका वर्ग में टीचर कॉलोनी निवासी काजल ने दो प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान हासिल किया।

युवराज दत्त इंटर कॉलेज के ग्राउंड में सबसे पहले दौड़ कराई गई। 100 मीटर दौड़ में नगरा निवासी सुमित कुमार ने प्रथम, उमरिया निवासी रविशंकर ने द्वितीय और पहाडख़ांपुरवा निवासी सलमान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ में भी नगरा निवासी सुमित कुमार ने पहला, रविशंकर ने दूसरा और प्रताप राज ने तीसरा स्थान हासिल किया। गोला फेंक में लोनियनपुरवा निवासी सुरजीत ने पहला, रविशंकर ने दूसरा और रीतू ने तीसरा स्थान हासिल किया। चक्का फेक में सफियापुर निवासी निर्मल कुमार ने प्रथम, छोटूू ने द्वितीय और जितेंद्र सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में सुमित कुमार ने प्रथम, सलमान ने द्वितीय और कुंजबिहारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ में ओयल निवासी श्याम बदन ने पहला, प्रताप राज ने दूसरा और अंकित अवस्थी ने तीसरा स्थान हासिल किया। 1500 मीटर दौड़ में खडग़ भारती ने प्रथम, निर्मल कुमार ने द्वितीय और विशाल कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 100 और 200 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में काजल ने प्रथम, निशा ने द्वितीय और राखी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कबड्डी में लोनियनपुरवा की टीम विजेता बनी। विभाग के महेश बाबू और सामाजसेवी प्रवीण अग्रवाल ने खिलाडिय़ों को पुरस्कार बांटे। इस दौरान रामखेलावन, इस्लाम और बेहजम के एडीओ सहकारिता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed