फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   sport

जनपदीय बेसिक शिक्षा एवं कस्तूरबा गांधी क्रीड़ा प्रतियोगिता कल से

Mon, 02 Dec 2019 12:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2019 12:50 AM IST
विज्ञापन
sport

15 ब्लॉकों की टीमें करेंगी प्रतिभाग, बच्चों को ठहराने के लिए 15 स्कूलों में की गई व्यवस्था

विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। बेसिक शिक्षा विभाग की जनपदीय खेलकूल प्रतियोगिता तीन और चार दिसंबर 2019 को पुलिस लाइन ग्राउंड में होगी। इसमें 15 ब्लॉकों के परिषदीय विद्यालयों और कस्तूरबा गांधी विद्यालयों की टीमें प्रतिभाग करेंगी। इसके लिए सोमवार को टीमें जिला मुख्यालय पर पहुंचेंगी, जिन्हें ठहराने के लिए शहर के 15 विद्यालयों का चयन किया गया है।

बीएसए बुद्ध प्रिय सिंह ने बताया कि प्राथमिक स्तर की प्रतियोगिता के प्रतिभागियों की जन्मतिथि 31 दिसंबर 2007 के बाद की होना अनिवार्य है। पूर्व माध्यमिक स्तर में प्रतिभागी की जन्मतिथि 31 दिसंबर 2004 के बाद की होनी चाहिए। प्रतिभागी के 28 दांत से अधिक होने की दशा में भी प्रतिभाग नहीं कराया जाएगा। प्राथमिक स्तर के खेलों में एथलेटिक्स 50 मीटर, 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, लंबी कूद, कबड्डी, खो-खो प्रतियोगिता कराई जाएंगी। पूर्व माध्यमिक स्तर पर एथलेटिक्स के अलावा कुश्ती, योगा, वॉलीबॉल, लोकनृत्य/लोकगीत, अंत्याक्षरी, समूह गान आदि प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। बच्चों के ठहरने के लिए ब्लॉकवार सनराइज पब्लिक स्कूल, महंत हरी सिंह निर्मल पब्लिक स्कूल, सनराइज पब्लिक स्कूल, कुंवर खुशवक्तराय शिशु विद्यालय मिश्राना, महाराजा अग्रसेन विद्या मंदिर संकटा देवी, राम नरायन शिक्षा निकेतन गोटैयाबाग, नेशनल पब्लिक स्कूल काशीनगर, गांधी बालोद्यान, डॉ हेडगेवार स्कूल, महेंद्र राष्ट्रीय शिक्षा सदन सिकटिहा, सरस्वती ज्ञान मंदिर नौरंगाबाद, राजकिशोर राष्ट्रीय हाथीपुर, सिटी मांटेसरी मिश्राना, बीआरसी छाउछ में व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed