फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Speeding and overtaking was the reason for the accident

तेज रफ्तार और ओवरटेक करना रहा हादसे का कारण

Sun, 13 Mar 2022 11:33 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Speeding and overtaking was the reason for the accident
पलिया-निघासन रोड पर घटनास्थल पर खड़ा ट्रक व ट्रॉली।
निघासन रोड पर शनिवार रात हुई थी ट्रैक्टर-ट्रॉली और ट्रक में टक्कर
विज्ञापन

12 घायलों को भेजा गया था जिला अस्पताल
पलियाकलां। निघासन रोड पर टेहरा तिराहे के पास बीती देर रात करीब दस बजे हुए सड़क हादसे में गलत ढंग से ओवरटेक करना और तेज रफ्तार वजह सामने आई है। यहां बता दें कि शनिवार रात हुई ट्रैक्टर-ट्रॉली व ओवरलोड गन्ना भरे ट्रक की टक्कर में 30 लोग घायल हुए थे। 12 को देर रात ही जिला अस्पताल रेफर किया गया था। उधर, जिला अस्पताल से एक महिला व एक नाबालिग को लखनऊ रेफर किया गया है।
पलिया-निघासन रोड पर बीती रात दस बजे विष्णुपुर गांव के करीब 30 मजदूर किसी किसान के यहां से ट्रैक्टर-ट्रॉली पर मजदूरी करके लौट रहे थे। इस दौरान टेहरा तिराहे के आगे दून स्कूल के पास तेज रफ्तार व ओवरटेक करने के चक्कर में ट्रैक्टर-ट्रॉली व ट्रक में आमने-सामने टक्कर हो गई थी।
विज्ञापन

घटना में 30 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सभी को देर रात ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था। यहां से विपिन, ततरानी देवी, बबलू, अजय, कलावती, दयावती, रंजीत, करन, सतरानी, देवा, राकेश सावित्री आदि को जिला अस्पताल रेफर किया गया था। वहां से गंभीर घायल सावित्री देवी व विपिन को लखनऊ रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायलों ने बताया कि सभी मजदूरी करके घर लौट रहे थे। ट्रैक्टर-ट्रॉली व ट्रक दोनों की ही रफ्तार काफी तेज थी। हादसा ओवरटेक करते समय हुआ, जिसके बाद ट्रक-ट्रैक्टर-ट्रॉली की तरफ ही आकर खाई में पलटने से बचा। उधर, देर रात तक घायलों के परिजन की भीड़ का तांता अस्पताल में लगा रहा।

घायलों की सूची-
1- अजय पुत्र हरिराम 30 निवासी विष्णुपुर
2- दुर्गेश पुत्र छत्रपाल 28 निवासी विष्णुपुर
3- गायत्री पुत्री रामपाल 13 निवासी विष्णुपुर
4- देवा पुत्र हरिराम 15 निवासी विष्णुपुर
5- पिंकी पुत्री दौलतराम 25 निवासी विष्णुपुर
6- राकेश पुत्र कालिका 35 निवासी विष्णुपुर
7- रामनिवास पुत्र राजाराम 40 निवासी विष्णुपुर
8- सुमित पुत्र जसवंत 20 निवासी विष्णुपुर
9- करन पुत्र जसवंत 30 निवासी विष्णुपुर
10- रामजीवन पुत्र श्रीकेशन 40 निवासी विष्णुपुर
11- राजाराम पुत्र रामनिवास 35 निवासी विष्णुपुर
12- रामचंद्र पुत्र बेनी 50 निवासी विष्णुपुर
13- रंजीत पुत्र तालिका 30 निवासी विष्णुपुर
14- मनीषा पुत्री दुर्गेश 15 निवासी विष्णुपुर
15- रिंकी पुत्री मंगे 20 निवासी नौगवां
16- बबलू पुत्र हरिशचंद्र 25 निवासी नौगवां
17- चमेली पुत्री राधेश्याम 20 निवासी विष्णुपुर
18- राजेश पुत्र श्रीकृष्ण 30 निवासी विष्णुपुर
19- गुड्डू पुत्र जगदीश 28 निवासी विष्णुपुर
20- दिनेश कुमार पुत्र नेकीराम 35 निवासी नौगवां
21- सुनीता पुत्री श्रीपाल 25 निवासी विष्णुपुर
22- विपिन पुत्र राजेश 14 निवासी विष्णुपुर
23- दयावती पत्नी नेकीराम 40 निवासी विष्णुपुर
24- सावित्री पत्नी स्व रामनरेश 50 निवासी विष्णुपुर
25- ततरानी देवी पत्नी रामचंद्र 50 निवासी विष्णुपुर
26- कमला देवी पत्नी हरीराम 50 निवासी विष्णुपुर
27- शिवानी पुत्री प्रताप 16 निवासी विष्णुपुर
घटना के दूसरे दिन भी लगा रहा जाम
घटना के दूसरे दिन भी रास्ते से ट्रक व ट्रॉली न हटाए जाने के कारण जाम की स्थिति बनी रही। केवल एक तरफ से ही धीमी गति से आवागमन होता रहा, जिसके चलते टेहरा तिराहे से सिनेमा चौराहे तक वाहनों की कतारें लगी रहीं। धीरे-धीरे किसी तरह से आवागमन सुचारू हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed