फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Special squad of police will monitor Shiva temple on Mahashivratri

लखीमपुर खीरी: महाशिवरात्रि पर शिव मंदिर की निगरानी करेगा पुलिस का विशेष दस्ता

Tue, 14 Feb 2023 11:59 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 14 Feb 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Special squad of police will monitor Shiva temple on Mahashivratri
- पौराणिक शिव मंदिर और गोकर्ण तीर्थ को चार सेक्टरों में बांटा गया, एसपी स्वयं करेंगे छोटी काशी में कैंप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोला गोकर्णनाथ। महाशिवरात्रि पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसपी गणेश प्रसाद साहा ने जायजा लिया। उन्होंने कहा कि वह महाशिवरात्रि पर स्वयं यहां कैंप करेंगे। दो दिन पहले सुरक्षा व्यवस्थाओं का पूर्वाभ्यास भी किया जाएगा।
मंगलवार को एसपी गणेश प्रसाद साहा ने पौराणिक शिव मंदिर, गोकर्ण तीर्थ परिसर का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद करने के निर्देश अधिनस्थों को दिए। प्रभारी निरीक्षक धर्म प्रकाश शुक्ला को यातायात का स्थायी रूट प्लान, रूट डायवर्जन प्लान, पॉर्किंग स्थल चार्ट तैयार करने के निर्देश दिए। एसपी ने कहा कि महाशिवरात्रि पर स्वयं कैंप कर सुरक्षा व्यवस्था देखेंगे। निगरानी के लिए विशेष दस्ता नियुक्त किया जाएगा।
विज्ञापन


ऐसा रहेगा सुरक्षा खाका
- 24 घंटे गन्ना वाहनों पर रहेगी रोक। शिव मंदिर क्षेत्र को प्रवेश, विकास, मध्य और बाहरी चार सेक्टर में बांटा गया। सीओ रहेंगे सेक्टर इंचार्ज।
- सादे कपड़ों में पुलिस का एक विशेष दल रहेगा तैनात। सरोवर तट पर गोताखोर, फायर बिग्रेड की टीम रहेगी तैनात।
-यातायात पुलिस दल, सीसीटीवी कैमरे से लैस कंट्रोल रूम, इंटीग्रेटेड सुरक्षा व्यवस्था, 24 घंटे शहर में प्रवेश नहीं करेंगे भारी वाहन।
- शिव मंदिर को आने वाले मार्ग को पर रहेगी बैरिकेडिंग। नगर सीमा पर बनाए जाएंगे पार्किंग स्थल।
- 9 प्रभारी निरीक्षक सहित 800 पुलिस कर्मी रहेंगे तैनात। दो दिन पूर्व सुरक्षा व्यवस्था का किया जाएगा पूर्व अभ्यास।


शहर में गन्ना भरे ट्रक घुसते देख नाराज हुए एसपी
निरीक्षण के दौरान शिवम चौराहे पर गन्ना भरे ट्रकों को शहर के अंदर आता देख एसपी ने नाराजगी जताते हुए प्रभारी निरीक्षक को निर्देश दिया कि यातायात और रूट डायवर्जन का स्थायी प्लान तय करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed