फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Special Lok Adalat for disposal of cases

वादों के निस्तारण के लिए लगी विशेष लोक अदालत

Mon, 30 May 2022 12:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Special Lok Adalat for disposal of cases
लोक अदालत में मौजूद न्यायिक अधिकारी।
आर्बिट्रेशन से संबंधित कुल 62 वादों का सुलह समझौते के आधार पर हुआ निस्तारण
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। रविवार को आर्बिट्रेशन वादों के निस्तारण के लिए विशेष लोक अदालत का आयोजन दीवानी न्यायालय परिसर के प्रांगण में हुआ।
इस मौके पर जिले के विभिन्न न्यायिक अधिकारियों ने 29 मई को आयोजित विशेष लोक अदालत में आर्बिट्रेशन से संबंधित कुल 62 वादों का सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण किया। विशेष लोक अदालत के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं न्यायाधीश कर्णिका अवध ने बताया कि जनपद न्यायाधीश मुकेश मिश्रा के न्यायालय में आर्बिट्रेशन वादो से संबंधित कुल 10 वादों का निस्तारण किया गया। अपर जिला जज-प्रथम परशुराम के न्यायालय में आर्बिट्रेशन वादों से संबंधित कुल 11 वादो का निस्तारण किया।

अपर जिला जज-द्वितीय मोहन कुमार के न्यायालय कुल छह वादों का निस्तारण किया गया। अपर जिला जज- चतुर्थ, विशेष न्यायाधीश राजेश कुमार मिश्रा के न्यायालय में कुल 13 वादों का निस्तारण हुआ। अपर जिला जज/ एफटीसी विकास श्रीवास्तव के न्यायालय में आर्बिट्रेशन वादों से संबंधित कुल 10 वादों का निस्तारण किया गया। अपर जिला जज दीपेंद्र कुमार सिंह के एफटीसी न्यू न्यायालय में कुल 12 वादों का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed