{"_id":"652590cba2a519693f072aae","slug":"special-importance-of-shrimad-bhagwat-in-pitru-paksha-for-the-salvation-of-ancestors-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1003-7380-2023-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: 15 लाख की जमीन की धोखाधड़ी में रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: 15 लाख की जमीन की धोखाधड़ी में रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
शिकायत लेकर एसपी कार्यालय पहुंची नेपाली महिला
लखीमपुर खीरी/तिकुनिया। नेपाल के काठमांडू निवासी ललिता ने तिकुनिया के फरेंदा फार्म में रहने वाले पिता-पुत्र पर जमीन बिक्री के नाम पर 15 लाख रुपये ठगने का आरोप लगाया है। एसपी से गुहार लगाने के बाद हरकत में आई तिकुनिया पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में ललिता ने बताया कि वह नेपाल के काठमांडू की रहने वाली है। बीते 20 वर्षों से दिल्ली में रहकर मोमोज बेचने का काम करती है। नेपालगंज निवासी रिश्ते की बहन के माध्यम से वह फरेंदा फार्म निवासी श्यामबिहारी से मिली। आरोप है कि एक एकड़ जमीन पांच लाख रुपये देने में बात कही। बयाना के तौर पर 40 हजार और बाद में पांच लाख रुपये लिए।
बाद में बीमारी का बहाना बनाकर टालमटोल करने लगे। आरोपियों ने इलाज के नाम पर 10.50 लाख रुपये लिए, लेकिन बैनामा नहीं किया। इसके बाद पुलिस से लेनदेन करके मामला निपटा दिया। सुनवाई न होने पर एसपी से गुहार लगाई। शिकायत के बाद तिकुनिया पुलिस हरकत में आई। थाना प्रभारी निर्भय कुमार सिंह ने बताया कि नेपाली महिला की तहरीर पर श्याम बिहारी, रिषभ, जोगेंद्र व एक अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। विवेचना बेलरायां चौकी के एसआई अभिषेक कुमार यादव को सौंपी गई है।