{"_id":"696bd9e611e8bc6c4c07e365","slug":"special-campaign-starts-at-polling-booths-get-your-name-corrected-in-voter-list-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1036-166168-2026-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: बूथों पर विशेष अभियान शुरू, दुरुस्त करा लें मतदाता सूची में अपना नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: बूथों पर विशेष अभियान शुरू, दुरुस्त करा लें मतदाता सूची में अपना नाम
Sun, 18 Jan 2026 12:20 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 18 Jan 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
बूथों का निरीक्षण करती डीएम व एडीएम। स्रोत सूचना विभाग
लखीमपुर खीरी। मतदाता सूची को दुरुस्त करने की मुहिम शनिवार को सभी मतदेय स्थलों पर शुरू हो गई। इसके लिए बूथों पर विशेष अभियान चला। सूची देखने के लिए मतदाताओं में काफी उत्साह देखने को मिला। जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने खुद औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं।
डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने डिप्टी डीईओ नरेंद्र बहादुर सिंह के साथ मतदान स्थल परिषदीय विद्यालय नौरंगाबाद, सलेमपुर कोन का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। डीएम बीएलओ के हेल्प डेस्क पर पहुंचीं, जहां उन्होंने प्राप्त फॉर्म-6 व फॉर्म-8, संलग्न दस्तावेज और निस्तारण की स्थिति को देखा। बीएलओ से कहा कि 18 वर्ष पूर्ण कर चुके एक भी पात्र युवा का नाम मतदाता सूची से छूटना नहीं चाहिए। हर आवेदन की मौके पर जांच कर सही मार्गदर्शन दिया जाए, ताकि किसी भी नागरिक को बार-बार चक्कर न लगाने पड़ें।
डीएम ने मतदाताओं से संवाद उन्हें विशेष अभियान तिथियों की जानकारी दी। बताया कि जिनका नाम मतदाता सूची में नहीं है, वे घोषणा पत्र के साथ फॉर्म-6 भरकर बीएलओ को दें या voters.eci.gov.in पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करें त्रुटि सुधार के लिए फॉर्म-8 भरा करें। सहायता के लिए 1950 मतदाता हेल्प लाइनर संपर्क करें। डिप्टी डीईओ/एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि रविवार को भी विशेष अभियान दिवस होगा। अभियान को प्रभावी बनाने के लिए निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी और सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी भ्रमण करेंगे। कोई भी बूथ छूटने न पाए। सुबह 10:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक सभी बूथ लेवल अधिकारी अपने-अपने बूथ पर रहे। साथ ही बीएलओ के पास अप्राप्त, अनुपस्थित, शिफ्टेड, मृतक और डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची भी उपलब्ध रहेगी, जिससे मतदाताओं को सही जानकारी दी जा सके।