{"_id":"686e63b1360c42859d0567d7","slug":"sp-workers-staged-sit-in-protest-in-lakhimpur-kheri-2025-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: लखीमपुर खीरी में सपा का धरना प्रदर्शन, सांसद आनंद भदौरिया ने कहा- डबल इंजन की सरकार से त्रस्त है जनता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: लखीमपुर खीरी में सपा का धरना प्रदर्शन, सांसद आनंद भदौरिया ने कहा- डबल इंजन की सरकार से त्रस्त है जनता
Wed, 09 Jul 2025 06:12 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 09 Jul 2025 06:12 PM IST
सार
सांसद आनंद भदौरिया ने लखीमपुर खीरी जिले की समस्याओं और मुद्दों का उठाते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार से जनता त्रस्त हो गई है। लोग बिजली कटौती, छुट्टा पशु, कटान, खाद की किल्लत समेत तमाम समस्याओं से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन
सपा सांसद के नेतृत्व में किया धरना प्रदर्शन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
लखीमपुर खीरी जिले की तमाम समस्याओं और मुद्दों को उठाते हुए सांसद आनंद भदौरिया की अगुवाई में सपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को शहीद नसीरुद्दीन मेमोरियल मैदान (विलोबी) में एक दिवसीय धरना दिया। धरने में मुख्य रूप से अघोषित कटौती, प्राथमिक विद्यालयों को बंद करना, खाद की किल्लत, कालाबाजारी, जल जीवन मिशन में व्याप्त भ्रष्टाचार, खुदी पड़ी सड़कें, निराश्रित पशुओं से फसलों की बर्बादी पर चर्चा करते हुए सरकार को घेरा गया। धरने के बाद राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा गया।
विज्ञापन
सांसद आनंद भदौरिया ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार के ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे और शहरी क्षेत्रों में 22 घंटे बिजली आपूर्ति के दावे झूठे साबित हुए हैं। अघोषित विद्युत कटौती, जर्जर तारों और जलते ट्रांसफार्मरों की वजह से आमजन को परेशानी हो रही है। नई आउटसोर्सिंग कंपनी द्वारा बड़ी संख्या में संविदा विद्युतकर्मियों की छंटनी की गई है, जिससे वे बेरोजगार हो गए हैं। इसके साथ ही गरीबों को मुफ्त बिजली कनेक्शन देने के बाद भारी भरकम बिल भेजकर शोषण किया जा रहा है। मांग की गई है कि गरीबों के एक किलोवाट तक के कनेक्शन का बिल माफ किया जाए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों का विलय करने का फैसला शिक्षा के अधिकार अधिनियम का उल्लंघन है। आरोप लगाया कि सरकार स्कूलों को बंदकर गांव-गरीबों के बच्चों से शिक्षा का अधिकार छीन रही है। खाद की किल्लत को कृत्रिम संकट बताया। कहा कि किसानों को कालाबाजारी और नकली खाद से परेशान किया जा रहा है। छुट्टा पशुओं की समस्या को गंभीर बताते हुए कहा गया कि इससे किसानों की फसलें बर्बाद हो रही हैं और आम जन की जान भी खतरे में पड़ गई है। बाढ़ और कटान से प्रभावित क्षेत्रों को राहत देने की मांग की गई है।
विज्ञापन