{"_id":"6116be7d8ebc3ee038202ae8","slug":"sp-tries-his-hand-at-riot-control-equipment-lakhimpur-news-bly4562883144","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी ने दंगा नियंत्रण के उपकरणों पर हाथ आजमाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपी ने दंगा नियंत्रण के उपकरणों पर हाथ आजमाया
विज्ञापन
पुलिस लाइन में हुआ बलवा मॉक ड्रिल
लखीमपुर खीरी। एसपी विजय ढुल ने पुलिस लाइन ग्राउंड पर शुक्रवार को साप्ताहिक परेड की सलामी ली और परेड का निरीक्षण किया। इसके बाद शांति-व्यवस्था के मद्देनजर बलवा मॉक ड्रिल किया गया। इसमें एसपी ने स्वयं भी एंटी राइट गन, अश्रु गैस गन आदि दंगा नियंत्रण उपकरणों द्वारा फायर कर डेमो परीक्षण किया।
एएसपी अरुण कुमार सिंह व समस्त सीओ द्वारा भी दंगा नियंत्रण उपकरणों का अभ्यास किया गया। साथ ही प्रतिसार निरीक्षक एवं उनकी टीम द्वारा बलवाईयों एवं दंगाइयों पर नियंत्रण के लिए मॉक ड्रिल का प्रदर्शन किया गया। परेड में समस्त थाना प्रभारी, प्रत्येक थाने से आए पुलिस बल एवं रिक्रूट आरक्षी मौजूद रहे।