{"_id":"62979975e751211507090a46","slug":"sp-suspends-gunner-posted-in-security-on-witness-of-tikunia-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri: तिकुनिया कांड के गवाह पर जानलेवा हमले के मामले में एसपी ने सुरक्षा में तैनात गनर को किया सस्पेंड, मौके पर नहीं था मौजूद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri: तिकुनिया कांड के गवाह पर जानलेवा हमले के मामले में एसपी ने सुरक्षा में तैनात गनर को किया सस्पेंड, मौके पर नहीं था मौजूद
Wed, 01 Jun 2022 10:23 PM IST
Vikas Kumar
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
Published by: Vikas Kumar
Updated Wed, 01 Jun 2022 10:23 PM IST
सार
एसपी ने बताया कि शुरुआती जांच में घटना संदिग्ध पाई गई है। पीड़ित ने जिन दो लोगों जितेंद्र व विपिन को गाड़ी से उतारने की बात कही है उन दोनों के बयान विरोधाभासी हैं।
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष दिलबाग सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तिकुनिया कांड में मुख्य गवाह और भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष दिलबाग सिंह पर मंगलवार देर रात हुए हमले में उनकी सुरक्षा में तैनात गनर को निलंबित कर दिया गया है। गनर विकास खैवाल को दिलबाग ने छुट्टी दी थी। एसपी संजीव सुमन ने बताया कि गनर को छुट्टी सिर्फ उनकी तरफ से दी जा सकती है। हालांकि एसपी ने घटना को संदिग्ध बताते हुए फॉरेंसिक टीम से जांच कराने की बात कही है।
विज्ञापन
मंगलवार देर रात दिलबाग सिंह की कार पर गोला कोतवाली क्षेत्र के मूड़ा सावरान के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने फायरिंग कर दी थी। दिलबाग सिंह ने दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया था। दिलबाग सिंह की सुरक्षा के लिए घर पर भी पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
एसपी ने बताया कि शुरुआती जांच में घटना संदिग्ध पाई गई है। पीड़ित ने जिन दो लोगों जितेंद्र व विपिन को गाड़ी से उतारने की बात कही है उन दोनों के बयान विरोधाभासी हैं। दोनों ने स्वीकारा है कि कुछ दिन पहले दिलबाग सिंह ने उनके सामने यह बात कही थी कि वह कोई ऐसी घटना करवाएंगे, जिससे कि उन्हें हथियार का लाइसेंस मिल जाए। लखनऊ से एफएसएल की टीम बुलाई है, जो कि गन शॉट की बैलिस्टिक रिपोर्ट देगी।
विज्ञापन