फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   SP collector 's uncle asked for an apology from the police station

सपा जिलाध्यक्ष के चाचा से थाने में माफी मंगवाई

Sun, 18 Jan 2015 11:28 PM IST
निघासन (खीरी)
निघासन (खीरी) Updated Sun, 18 Jan 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
SP collector 's uncle asked for an apology from the police station
पहले शिकायती पत्र के साथ सपा नेता की सिफारिशी चिट्ठी देखकर भड़के एसडीएम पीके सिंह ने शिकायतकर्ता को मुर्गा बनाया था, फिर अपनी गाड़ी के सामने भैंस आने पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष अनुराग पटेल के चचेरे चाचा को थाने भिजवा दिया। बाद में सपा जिलाध्यक्ष के खफा होने पर उन्हें छुड़वा भी दिया।
विज्ञापन

एसडीएम पर शनिवार को चौधरीपुरवा निवासी रामकिशोर वर्मा ने आरोप लगाया था कि वह जब सिंगाही थाने में मौजूद पीके सिंह से शिकायत लेकर मिलने गया था, तब उसे कई अधिकारियों की मौजूदगी में मुर्गा बनाया और थाने की हवालात में डाल दिया था। बाद में सपा नेताओं के कहने पर सीओ ने उसे छुड़वाया था।
विज्ञापन

बताया जाता है कि इसके बाद तहसील वाले रास्ते पर सपा के जिलाध्यक्ष अनुराग पटेल के चचेरे चाचा रामबहादुर वर्मा के घर के सामने बंधी भैंस रस्सी समेत उनकी गाड़ी के सामने आ गई, जिस पर उन्होने थाने फोन कर एक दरोगा को बुलवा लिया। एसडीएम के निर्देश पर दरोगा ने भैंस स्वामी और चीनी मिल बेलरायां के कर्मचारी रामबहादुर वर्मा को थाने ले आए। पटेल ने यह जानकारी मिलने पर उन्हाेंने एसडीएम को खरी-खोटी सुनाई और चाचा को छोड़ने के लिए कहा। एसडीएम ने रामबहादुर को छुड़वा तो दिया लेकिन थाने पहुंचकर उनसे माफी मंगवाई और दोबारा भैंस गाड़ी के सामने न आने की हिदायत भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष सपा अनुराग पटेल ने कहा कि एसडीएम की अभद्र कार्यशैली के बारे में डीएम को बता दिया है। डीएम से चाचा के साथ अभद्रता करने और मुर्गा बनाने के दोनों मामले की जांच करने को भी कहा है।
एसडीएम निघासन पीके सिंह ने कहा कि रामबहादुर की भैंस रास्ते के पास बांधी जा रही है, जिससे आने-जाने वालों को परेशानी होती है। उनको बुलाकर हिदायत दी थी कि भैंस सही जगह बांधे। ऐसा न करने पर उनको पुलिस को सौंपा था।

डीएम गौरव दयाल ने बताया कि एसडीएम निघासन की शिकायत मिली है। दोनों मामलों की जांच कराई जाएगी।
चार महीने पहले आए थे एसडीएम
एसडीएम पीके सिंह सितंबर 2014 में यहां कार्यभार संभाला था। हालांकि इस बीच वह तमाम फरियादियों को दंडित कर चुके हैं, लेकिन पहली बार इन दो मामलों में शिकायत हुई है। इससे वह चर्चा में आ गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed