{"_id":"6519a204fb02730131060efb","slug":"sorcery-on-mohammadi-bjp-mla-lokendra-pratap-singh-in-lakhimpur-kheri-2023-10-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'मैं भोले का भक्त': यूपी में भाजपा विधायक पर टोटका, चौराहे पर मिले डलिये में थी फोटो, शराब, लाल कपड़ा और दाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'मैं भोले का भक्त': यूपी में भाजपा विधायक पर टोटका, चौराहे पर मिले डलिये में थी फोटो, शराब, लाल कपड़ा और दाल
Sun, 01 Oct 2023 10:14 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीमपुर खीरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीमपुर खीरी
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 01 Oct 2023 10:14 PM IST
सार
टोटका मामले पर विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि वह भोलेनाथ के भक्त हैं। टोटका करने वाले को पता होना चाहिए भोले बाबा के भक्त पर जादू टोना असर नहीं करता है।
विज्ञापन
भाजपा विधायक पर टोटका
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी में लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी में रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो जिले भर के लोगों के लिए चर्चा का विषय बना रहा। वीडियो में मोहम्मदी विधायक पर टोटका किया गया। इसको लेकर एक डलिया में टोटके से संबंधित तमाम वस्तुएं दिखाई दे रहीं हैं।
विज्ञापन
रविवार को मोहम्मदी के एक चौराहे पर बीजेपी विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह की फोटो सहित शराब की खुली बोतल, लाल कपड़ा, दाल के अलावा तमाम सामान से भरी एक डलिया बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
जानकारी होने पर लोगों का मजमा लग गया। बताया जाता है कि किसी ने विधायक पर टोटका करने की नीयत से यह कार्य किया है। टोटके की चर्चा सोशल मीडिया से लेकर भाजपा के कार्यकर्ताओं और विधायक के मित्र रिश्तेदारों तक पहुंची।
टोटका मामले पर विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि वह भोलेनाथ के भक्त हैं। टोटका करने वाले को पता होना चाहिए भोले बाबा के भक्त पर जादू टोना असर नहीं करता है। वह टोटके पर विश्वास नहीं करते हैं।