फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Soon disabled Equipment to meet

जल्द ही विकलांगों को मिलेंगे उपकरण

Fri, 16 Jan 2015 06:52 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Fri, 16 Jan 2015 06:52 PM IST
विज्ञापन
Soon disabled Equipment to meet
विकलांग सशक्तिकरण विभाग सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की ओर से 27 जनवरी को 1028 विकलांगों को ट्राई साइकिल समेत विभिन्न उपकरण वितरित किए जाएंगे। इस कार्यक्रम की तैयारियों को जिला विकलांग कल्याण अधिकारी गणेश प्रसाद, तहसीलदार नीरज प्रसाद और एलिम्को के उप प्रबंधक एससेन गुप्ता ने नसीरुद्दीन मेमोरियल परिसर का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

बता दें कि भाजपा सांसद अजय मिश्र टेनी के प्रयास से 12, 13 और 14 दिसंबर 2014 को एसेसमेंट कैंप लगाकर विकलांगों का परीक्षण किया गया था। भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) ने कैंपों में परीक्षण उपरांत चिह्नित किए गए 1028 विकलांगों के लिए उपकरण तैयार किए हैं, जिन्हें 27 जनवरी 2015 को भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के मंत्री थावरचंद्र गहलोत की उपस्थिति में वितरित किए जाएंगे। मंत्रालय के निर्देश पर एलिम्को के अधिकारी खीरी पहुंच गए हैं। जिला विकलांग कल्याण अधिकारी गणेश प्रसाद ने बताया कि 1028 लाभार्थी हैं, जिनके साथ उनके परिवार के लोग भी आ सकते हैं। लिहाजा व्यवस्थाएं पुख्ता करने के लिए विचार-विमर्श किया गया है। उधर, भाजपा नेताओं के मुताबिक भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी भी कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed