{"_id":"69b05d0857a6f1c0d0081148","slug":"son-accused-of-killing-his-mother-carrying-a-reward-of-rs-50000-arrested-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-170059-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: मां का हत्यारोपी 50 हजार का इनामी बेटा गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: मां का हत्यारोपी 50 हजार का इनामी बेटा गिरफ्तार
Tue, 10 Mar 2026 11:33 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 10 Mar 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
50 हजार का इनामिया हत्यारोपी। स्रोत : पुलिस
मैगलगंज (खीरी)। मां की हत्या के बाद भागे चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी आरोपी योगेश उर्फ नन्हे को मैगलगंज पुलिस ने सोमवार रात औरंगाबाद चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।
दीक्षितपुर निवासी रमेश कुमार की पत्नी उर्मिला देवी (58) की 17 फरवरी को संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई थी।
अगले दिन रमेश कुमार ने आरोप लगाया कि उनके पुत्र योगेश ने अपनी पहली पत्नी के घर न आने से नाराज होकर मां से मारपीट की और गला दबाकर हत्या कर दी। घटना को आत्महत्या दिखाने के लिए शव को साड़ी से बांधकर कमरे के पंखे से लटका दिया था।
विज्ञापन
मामले में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद आरोपी भाग गया था। गिरफ्तारी न होने पर पुलिस ने उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ अन्य थानों में भी कई मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं।