फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Some found the paper easy, while others were confused by the questions

Lakhimpur Kheri News: किसी को आसान लगा पेपर, किसी को उलझाते रहे सवाल

Sun, 31 May 2026 11:05 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 31 May 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
Some found the paper easy, while others were confused by the questions
परीक्षा केंद्र जीजीआईसी में परीक्षा से पहले लगी लंबी लाइन। संवाद
लखीमपुर खीरी। बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा देकर केंद्रों से निकले अभ्यर्थियों की प्रतिक्रियाएं अलग-अलग रहीं। किसी ने प्रश्नपत्र को आसान बताया तो कुछ अभ्यर्थी कुछ सवालों को लेकर असमंजस में दिखे। इन मिली-जुली प्रतिक्रियाओं के बीच जिले के 11 केंद्रों पर रविवार को बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। दोनों पालियों में कहीं से भी नकल या गड़बड़ी की सूचना नहीं मिली।
विज्ञापन

डीआईओएस विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि जिले के अबुल कलाम आजाद गर्ल्स इंटर कॉलेज, आर्य कन्या इंटर कॉलेज, धर्मसभा इंटर कॉलेज, गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, गुरुनानक इंटर कॉलेज, इस्लामिया इंटर कॉलेज, पीके इंटर कॉलेज, स्वामी श्याम प्रकाश इंटर कॉलेज और युवराज दत्त महाविद्यालय समेत 11 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि दोनों पालियों में कुल 4445 परीक्षार्थियों को परीक्षा देनी थी। पहली पाली में 4164 परीक्षार्थी शामिल हुए, जबकि 281 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में 4169 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी और 276 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएड प्रवेश परीक्षा के नोडल अधिकारी एवं युवराज दत्त महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. हेमंत पाल ने बताया कि परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण रही। दोनों पालियों में कहीं से भी नकलची पकड़े जाने की सूचना नहीं मिली। परीक्षा के दौरान डीएम, एसपी समेत अन्य अधिकारियों ने केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
----------------

बीएड प्रवेश परीक्षा को लेकर पहले से ही तैयारी की थी। दोनों पालियों का प्रश्नपत्र काफी अच्छा रहा। अब सारी उम्मीद परीक्षा परिणाम पर अटकी है।
-मंशाराम, लखीमपुर
------------

तैयारी ठीक तरीके से की गई थी। कुछ सवालों ने काफी देर तक उलझाए रखा। सामान्य हिंदी के प्रश्न थोड़े ज्यादा कठिन थे। फिलहाल सभी कुछ सही रहा है।
-शीतल, गोला

परीक्षा केंद्र जीजीआईसी में परीक्षा से पहले लगी लंबी लाइन। संवाद

परीक्षा केंद्र जीजीआईसी में परीक्षा से पहले लगी लंबी लाइन। संवाद

परीक्षा केंद्र जीजीआईसी में परीक्षा से पहले लगी लंबी लाइन। संवाद

परीक्षा केंद्र जीजीआईसी में परीक्षा से पहले लगी लंबी लाइन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed