{"_id":"69a5ca9ae77606e000065d9b","slug":"solve-question-papers-and-understand-the-pattern-time-management-will-improve-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-169514-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: प्रश्नपत्रों को हल कर समझें पैटर्न, बेहतर होगा टाइम मैनेजमेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: प्रश्नपत्रों को हल कर समझें पैटर्न, बेहतर होगा टाइम मैनेजमेंट
Mon, 02 Mar 2026 11:06 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Mon, 02 Mar 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
पूनम शर्मा
लखीमपुर खीरी। नौ मार्च को यूपी बोर्ड में इंटरमीडिएट में मनोविज्ञान और शिक्षाशास्त्र के अलावा तर्कशास्त्र विषय का पेपर होना है। परीक्षा की तैयारी में जुटे परीक्षार्थियों को विषय विशेषज्ञ तरह-तरह के टिप्स दे रहे हैं। विषय विशेषज्ञों का कहना है कि मनोविज्ञान के विषय में सिद्धांतों को समझने और उनके वास्तविक जीवन के उदाहरण देकर अच्छे अंक हासिल किए जा सकेंगे।
भगवानदीन आर्यकन्या इंटर कॉलेज की मनोविज्ञान प्रवक्ता डॉ. कृष्णा चंद्रशेखरन ने बताया कि इस विषय की तैयारी करने वाले विद्यार्थी महत्वपूर्ण विषयों जिसमें व्यक्तित्व, बुद्धि, मनोवैज्ञानिक विकार और सामाजिक व्यवहार से जुड़े प्रश्नों पर विशेष ध्यान देना चाहिए। साथ ही पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों को हल करने से परीक्षा का पैटर्न समझ में आएगा और टाइम मैनेजमेंट बेहतर होगा। बिना देखे उत्तर लिखने का अभ्यास करें।
प्रश्न को ठीक से पढ़ने के बाद ही उसका उत्तर दें
राजकीय इंटर कॉलेज की शिक्षिका पूनम शर्मा ने बताया कि सबसे पहले सवालों को ध्यान से पढ़ो, समझो कि क्या पूछा जा रहा है। सवाल के मुख्य बिंदुओं को पहचानने और उन्हें ध्यान में रखकर उत्तर देना चाहिए। साथ ही समय प्रबंधन बहुत जरूरी है, जो सवाल आसान लगे उसे पहले करो। जवाबों को प्वाइंटर में लिखने से परीक्षक को कॉपियां जांचने में आसानी होती है और वह ज्यादा नंबर देता है। उत्तर पुस्तिका में प्रश्न पर परिचय, वर्णन और निष्कर्ष भी लिखना चाहिए। अपने जवाबों को स्पष्ट और संक्षिप्त रखो। अगर टाइम मिलता है, तो जवाबों को रिवाइज करो। इससे जवाबों में कोई गलती होगी तो उसे सही किया जा सकेगा।