फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Solution Day: No action is taken even on the orders of the officers

समाधान दिवस : अधिकारियों के आदेश पर भी नहीं होती कार्रवाई

Sun, 12 Sep 2021 01:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 01:26 AM IST
विज्ञापन
Solution Day: No action is taken even on the orders of the officers
खीरी थाने में पीड़ित की फरियाद सुनते एसपी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

न्याय की उम्मीद में फरियादी लगा रहे अधिकारियों के चक्कर
विज्ञापन

शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में आए 83 प्रार्थना पत्र, 46 के निस्तारण का दावा

लखीमपुर खीरी। थाना समाधान दिवस पर शनिवार को सभी थानों व कोतवालियों में फरियादियों की शिकायतें सुनी गईं, जिनमें कई फरियादी ऐसे भी आए जिनकी समस्या काफी समय से निस्तारित नहीं हो पाई थी। सभी थानों व कोतवाली में कुल 83 शिकायतें दर्ज हुई, जिसमें से 46 शिकायतों का निस्तारण कराया गया।
एसपी विजय ढुल ने पहले थाना खीरी में उपस्थित रहकर प्राप्त जनशिकायतों की सुनवाई कर त्वरित व निष्पक्ष जांच कराकर समयबद्ध रूप से विधिक निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके बाद थाना ईसानगर में पहुंचकर शिकायतें सुनीं। इस दौरान मिशन शक्ति के सुदृढ़ क्रियान्वन के लिए महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण और महिला बीट आरक्षियों से वार्ता कर महिला संबंधी अपराध/शिकायतों से संबंधित रजिस्टरों का अवलोकन किया गया। मिशन शक्ति के संबंध में महिला बीट आरक्षियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इसके अलावा समस्त सीओ द्वारा सर्किल मुख्यालय के थानों पर उपस्थित रहकर जनशिकायतों का निस्तारण कराया गया।
विज्ञापन

पसगवां। तहसीलदार सुशील प्रताप सिंह की अध्यक्षता में हुए समाधान दिवस में छह प्रार्थना पत्र आए, जिनमें एक शिकायती पत्र का निस्तारण किया गया। तहसीलदार एक घंटा पूर्व समाधान दिवस छोड़कर चले गए, जिससे कुछ फरियादी वापस लौट गए। यहां समाधान दिवस में तमाम प्रार्थना पत्र आते हैं, लेकिन जवाबदेही से बचने के लिए कम प्रार्थना पत्रों को समाधान दिवस में दर्ज किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवेदकों को प्रार्थना पत्र की कोई रसीद नहीं दी जाती है। ग्राम कोटरा के ग्राम हर्नखुदा निवासी सुनील कुमार ने नल, कुआं और रास्ते की जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत एसडीएम को दी। एसडीएम ने तहसीलदार और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को कार्रवाई करने के निर्देश दिए तो तहसीलदार ने राजस्व निरीक्षक को आदेश दिया, लेकिन आदेश का पालन नहीं किया गया।
खास बात यह है कि प्रार्थना पत्र को समाधान दिवस में चढ़ाया भी नहीं गया। इसी प्रकार जनपद हरदोई के ग्राम रायपुर गुलरिया निवासी सुखराम शर्मा ने भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत की थी। एसडीएम के आदेश के बावजूद एक माह बाद भी उनके अधीनस्थों ने भूमि की पैमाइश नहीं कराई।
धौरहरा। ईसानगर थाने में मिशन शक्ति के तहत पुत्र द्वारा पीड़ित वृद्धा की समस्या का निस्तारण करने वाली महिला आरक्षी सुमनलता को एसपी ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। मिशन शक्ति के तहत कुरतहिया गांव में वृद्धा फूलमती ने पुत्र द्वारा घर से भगाने व प्रताड़ित करने की शिकायत की थी। शिकायत मिलने के बाद शक्ति मिशन केंद्र कुरतहिया पर दोनों पक्षों को बुलाकर केंद्र प्रभारी सुमनलता ने मामले का निस्तारण कराकर फूलमती के पुत्र मिंतर को मां के साथ किए गए व्यवहार के लिए माफी मंगवाकर मामले का निस्तारण करवा दिया। महिला आरक्षी के इस कुशल निस्तारण को लेकर एसपी विजय ढुल ने महिला आरक्षी सुमनलता व उसकी सहयोगी विभा यादव को पुरस्कृत कर शाबाशी दी। इसके अलावा पीड़ित वृद्धा से भी मुलाकात की।

गोला में चार शिकायतों का निस्तारण

गोला गोकर्णनाथ। शनिवार को कोतवाली में सीओ संजय नाथ तिवारी की अध्यक्षता में हुए थाना समाधान दिवस पुलिस की आठ और राजस्व की तीन शिकायतें आई। जिसमें पुलिस की चार शिकायतों का निस्तारण किया गया। इस मौके पर राजस्व और पुलिस के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed